{"_id":"67390c62e1a48ff1ac056c89","slug":"college-professors-will-teach-science-lessons-in-50-government-schools-of-the-district-kaithal-news-c-245-1-kht1001-123970-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले के 50 सरकारी स्कूलों में कॉलेज प्राध्यापक पढ़ाएंगे विज्ञान का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले के 50 सरकारी स्कूलों में कॉलेज प्राध्यापक पढ़ाएंगे विज्ञान का पाठ
Sun, 17 Nov 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 17 Nov 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
कैथल। समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय की ओर से जिले के 50 सरकारी स्कूलों में कॉलेज प्राध्यापक विज्ञान का पाठ पढ़ाएंगे। कार्यालय की ओर से चयनित स्कूलों में यह कार्यक्रम 18 नवंबर से शुरू किया जाएगा, जो 28 नवंबर तक जारी रहेगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाना है। ये जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कम जिला परियोजना अधिकारी सरोज कुमारी ने दी
उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के आदेश पर इस कार्यक्रम के लिए जिले के 50 स्कूलों का चयन किया गया है। इसमें सभी खंडों के सरकारी स्कूलों को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सभी खंड बीआरसी को आदेश दिए हैं कि आस-पास के कॉलेजों से संपर्क स्थापित कर कॉलेज प्राध्यापकों को निमंत्रण दिया जाए। उन्हें रिसोर्स पर्सन के रूप में आने के लिए स्वीकृति ली जाए, ताकि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति अधिक रूचि हो पाए।
यह करवाई जाएंगी गतिविधियां-
जिला परियोजना अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कॉलेज प्राध्यापक संबंधित विद्यालय में चार से पांच घंटे का सत्र लेंगे। इसमें वे बच्चों को मॉडल, पोस्टर मेकिंग और रोल प्ले जैसी गतिविधियों के बारे में विस्तार से जागरूक करेंगे। जिसके विषय राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में दिए गए होंगे। इसमें फूड हेल्थ एंड हाईजैनिक, ट्रांसपोर्ट एंड कम्युनिकेशन, प्राकृतिक खेती, आपदीय प्रबंधन, मैथमैटिकल मॉडलिंग, वेस्ट और रिसोर्स मैनेजमेंट रहेंगे। जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार बताया कि इस कार्यक्रम के तहत खंड के विज्ञान और गणित के बीआरपी अपने-अपने खंड के संबंधित स्कूलों में इस गतिविधि को अपनी देखरेख में करवाएंगे। जिसके लिए विभाग ने एक स्कूल के पांच हजार रुपये की राशि जारी की है। रिसोर्स पर्सन का मानदेय भी एक हजार रुपये का रहेगा। विषय से संबंधित सामान भी 1200 रुपये तक की राशि तक खरीद पाएंगे। विजेता विद्यार्थियों को 1800 रुपये के पुरस्कार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
इस खंड में इतने स्कूल किए गए हैं शामिल-
खंड स्कूल
कैथल 12
गुहला 08
पूंडरी 08
कलायत 08
सीवन 07
राजौंद 07
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -