{"_id":"62e04b5515bd4b6c266001ee","slug":"college-admissions-bugle-kaithal-news-knl115909448","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों में दाखिले का बिगुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेजों में दाखिले का बिगुल
विज्ञापन
कैथल। 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम आने के बाद कॉलेजों में दाखिले का बिगुल बज चुका है। उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। प्रवेश प्रक्रिया एक अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त तक जारी रहेगा। इस प्रक्रिया में उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों को ऑनलाइन माध्यम से विभाग की वेबसाइट पर अपने कोर्सों की जानकारी देने के लिए भी निर्देश दिए हैं। बता दें कि जिले में कुल 15 कॉलेज स्थापित हैं। इसमें 10 निजी व पांच राजकीय कॉलेज हैं। इन सभी कॉलेजों में करीब 8500 सीटें हैं।
दाखिले के लिए येरहेगा शेड्यूल-
तिथि प्रक्रिया
22 से 27 जुलाई कॉलेज कक्षाओं सहित कोर्स की देंगे जानकारी
29 से 31 जुलाई उच्चतर शिक्षा विभाग कोर्सों व सीटों की देंगे अनुमति
एक से आठ अगस्त विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से कर सकेंगे आवेदन
दो से नौ अगस्त आवेदन करने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की होगी जांच
12 अगस्त पहली मेरिट सूची होगी जारी
12 से 16 अगस्त पहली मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस
19 अगस्त दूसरी मेरिट लिस्ट होगी जारी
19 से 23 अगस्त दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल विद्यार्थी जमा करवा सकेंगे फीस
22 अगस्त नए सत्र की कक्षाएं होंगी शुरु
26 अगस्त दाखिले के लिए होगी ओपन काउंसलिंग
उच्चतर शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी राजेश सैनी ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग ने मंगलवार दोपहर के समय कॉलेजों दाखिले के लिए शेड्यूल जारी किया है। इस बार जिले के तीन राजकीय कॉलेजों में कुछ नए कोर्स शामिल किए गए हैं। इन कोर्सों में विद्यार्थी अपना दाखिला करवा सकेंगे। विभाग की तरफ से जारी पत्र सभी कॉलेजों में भिजवाया गया है, ताकि वे अपनी तैयारियां शुरू कर सकें।