फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   collage open

करीब सात महीने बाद कालेजों में दस्तक देंगे विद्यार्थी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
collage open
स्कूलों के बाद अब कॉलेजों में भी विद्यार्थियों के प्रवेश की अनुमति मिल चुकी है। इसके लिए हायर एजुकेशन निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर संबंधित यूनिवर्सिटी व कालेज को सूचित किया है। ये आदेश 26 सितंबर यानी शनिवार से ही लागू हो गए हैं। अब कालेज विद्यार्थी परामर्श के लिए कालेज पहुंचेंगे। इसके लिए कालेजों ने भी पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए शनिवार को कालेजों में जिम्मेदारों ने टीचिंग व नॉन टीचिंग स्टाफ की मीटिंग भी ली।
विज्ञापन

बता दें कि विभाग के निर्देशों के बाद कालेजों में अलग-अलग कक्षाओं के लिए शेड्यूल बनाया गया है। कक्षाएं ऑनलाइन ही लगेगी। लेकिन अगर विद्यार्थी को संबंधित विषय में किसी प्रकार की समस्या है। तो वह संस्थान में आकर शिक्षक से बातचीत कर सकता है।
विज्ञापन

विदित रहे कि कोविड-19 को लेकर पिछले करीब सात माह से जिलेभर के कालेज में विद्यार्थियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा हुआ था। अब विभाग ने इन्हें कुछ शर्तों के आधार पर खोलने का निर्णय लिया है। इससे विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह से रहेगा शेड्यूल
कालेजों में दो पारियों में कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। बी.कॉम व साईस संकाय की कक्षाएं दोपहर बाद लगाई जाएगी। अन्य सभी कक्षाएं प्रात: कालीन सत्र में लगाई जाएगी। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं सोमवार व मंगलवार को, द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं बुधवार व वीरवार को तथा अंतिम वर्ष के छात्रों की कक्षाएं शुक्रवार व शनिवार को लगाई जाएगी।
अंतिम वर्ष की परीक्षा भी जारी
यूजीसी द्वारा आयोजित अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ऑनलाइन परीक्षा अभी जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार ये परीक्षा अक्तूबर माह तक चलेगी। साथ ही कालेजों में अभी विद्यार्थियों की संख्या नाममात्र ही रहेगी।

सभी प्रकार की कर ली तैयारियां
नोडल अधिकारी डा. ऋषिपाल बेदी ने बताया कि सरकार द्वारा कोविड-19 को लेकर जो गाइड लाइन जारी की गई है, उनका पूरी तरह से पालन किया जाएगा। संस्थान को सैनिटाइज करवाया गया है। स्टाफ को भी इस बारे सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने बताया विभाग की ओर से नोटिस जारी हुआ है। कालेज में विद्यार्थी केवल परामर्श के लिए आ सकेंगे। कक्षाएं ऑनलाइन ही लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed