फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cold in the morning and night, rain possible tomorrow

Kaithal News: सुबह-रात में ठंड, कल बारिश संभव

Thu, 03 Oct 2024 05:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 03 Oct 2024 05:59 AM IST
विज्ञापन
Cold in the morning and night, rain possible tomorrow
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में अब मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। ऐसे में सुबह और शाम को ठंड बढ़ रही है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शुक्रवार को बारिश का पूर्वानुमान है।

मौसम में हो रहे बदलाव के तहत कभी बादल छा रहे हैं और कभी तेज धूप खिल रही है। बता दें कि चार दिन पहले ही दोपहर के समय तेज बारिश हुई थी। इसके बाद लगातार दो दिन तक तेज धूप खिली थी। अब मौसम बदलने के बाद रात के समय ठंड महसूस होने लगी है।
विज्ञापन


इस समय 1509 किस्म के धान की फसल पककर तैयार हो चुकी है। कई जगह इसकी कटाई भी हो चुकी है लेकिन मंडियों में नमी बताकर धान की खरीद नहीं हो रही है।

गौरतलब है कि इस सीजन के शुरुआत में कम बारिश हुई थी। धान की रोपाई करते समय भी किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। मंगलवार को अधिकतम तापमान 34.2 और न्यूनतम तापमान 24.1 सेल्सियस डिग्री दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र कैथल के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र ने बताया कि आगामी दो दिनों तक बारिश की आशंका है। इस कारण सब्जियों की फसलों को अब नुकसान हो सकता है। यह भी कहा कि किसान फसल में ज्यादा पानी न खड़ा रखें। मौसम बदलते समय बीमारियों का भी खतरा रहता है। बारिश से ज्यादा नुकसान संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed