{"_id":"6918d2856469bd3b620062e7","slug":"cm-saini-boosted-enthusiasm-in-run-for-unity-kaithal-news-c-245-1-kht1010-140710-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रन फॉर यूनिटी में सीएम सैनी ने बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रन फॉर यूनिटी में सीएम सैनी ने बढ़ाया उत्साह
Sun, 16 Nov 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी के उपलक्ष्य में काफिला रकवाते मुख्यमंत्री सैनी
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी से कैथल शहर तक शनिवार सुबह निकाली जा रही रन फॉर यूनिटी के दौरान एक खास दृश्य देखने को मिला। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला अचानक बीच रास्ते रुक गया।
दरअसल, मुख्यमंत्री हिसार के गांव खरक में पूनिया खाप द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान जब उनका काफिला गांव क्योडक़ के निकट पहुंचा, तो सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित रन फॉर यूनिटी को देखकर उन्होंने गाड़ी रुकवाने का निर्णय लिया।
मुख्यमंत्री सैनी अपनी गाड़ी से उतरकर कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों के बीच पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधायक लीला राम सहित अन्य पदाधिकारियों से रन फॉर यूनिटी के रूट की जानकारी ली और प्रतिभागियों का हाल-चाल जाना। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल का एकता का संदेश देश को मजबूत करने का संकल्प देता है। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल भी रन फॉर यूनिटी में शामिल हुए और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सैनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।