फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM's flying squad collects samples from pickle factory

सीएम के उड़नदस्ते ने अचार फैक्टरी से लिए नमूने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
CM's flying squad collects samples from pickle factory
मुख्यमंत्री के उड़नदस्ते ने कैथल में एक बार फिर से एक अचार फैक्टरी में कार्रवाई की है। देवीगढ़ रोड पर चलाई जा रही फैक्टरी में छापा मारकर यहां बनाए जा रहे अचार के पांच नमूने लिए गए। इससे पहले भी कैथल में अचार फैक्टरी में इस तरह की कार्रवाई हो चुकी है।
विज्ञापन

उड़नदस्ते में शामिल इंस्पेक्टर राजबीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली थी कि कैथल में अचार फैक्टरी में जो अचार तैयार हो रहा है। वह ठीक नहीं है। इसके लिए फूड सेफ्टी अधिकारी के साथ संपर्क करके यहां चेकिंग कार्रवाई की गई। गुणवत्ता संबंधी शिकायत थी। जिसके लिए पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। फूड सेफ्टी अधिकारी ने मौके पर आकर नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजीव ने बताया कि अचार के पांच नमूने लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चलेगा कि अचार की क्वालिटी ठीक है या नहीं। प्रथम दृष्ट्या यहां सब कुछ ठीक पाया गया है। संचालक के पास फैक्टरी चलाने के लिए आवश्यक लाइसेंस भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक संदीप कुमार ने बताया कि उनकी किसी ने झूठी शिकायत की है। यहां सब कुछ ठीक है। अब नमूने की रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि उनके हिसाब से आचार ठीक है या नहीं। यहां आम, नींबू, मिर्च, अदरक और टींड का अचार बनाया जाता है। पिछले साल भी सीएम के उड़नदस्ते ने कैथल में अचार फैक्टरी में छापा मारा था। उस फैक्टरी में मिले अचार को नष्ट करने को लेकर काफी सवाल उठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed