फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Manohar Lal reached Kaithal, Said- Congress ruled country for long time, now it has come towards decline

कैथल पहुंचे सीएम मनोहर लाल: कहा- कांग्रेस से लंबे समय तक देश में राज किया, अब आ गई पतन की ओर

Sat, 24 Feb 2024 05:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 24 Feb 2024 05:58 PM IST
सार

कैथल में पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि अब कांग्रेस का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए। परंतु कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे भ थे, जिन्हें लालसा थी कि सत्ता हम चलाएंगे।

विज्ञापन
CM Manohar Lal reached Kaithal, Said- Congress ruled country for long time, now it has come towards decline
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि जब देश आजाद हुआ था तो उस आजादी के समय कांग्रेस का संगठन था। उसमें आजादी के समय अच्छे नेता संगठन में होते थे। महात्मा गांधी से लेकर सरदार बल्लभ भाई पटेल भी कांग्रेस में थे। उस समय गांधी जी ने एक अच्छा विचार दिया था अपने लोगों को कि कांग्रेस का अपना एक उद्देश्य था, देश को आजाद करवाने तक। कांग्रेस के साथ अन्य लोगों ने भी आजादी के लिए अपनी भूमिका निभाई।

विज्ञापन


यह शब्द प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहे। कैथल पहुंचे मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संदेश दिया। कह कि अब समय परीक्षा का है। विद्यार्थी की तरह खूब मेहनत करें। कहा, इस बार लोकसभा चुनाव में भाजपा 370 से पार सीटें लेगी। जबकि एनडीए की 400 से पार सीटें रहेंगी।
विज्ञापन


गांधी जी ने कहा था कि अब कांग्रेस का लक्ष्य पूरा हो चुका
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी ने कहा था कि अब कांग्रेस का लक्ष्य पूरा हो चुका है। अब कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए। परंतु कांग्रेस में कुछ लोग ऐसे भ थे, जिन्हें लालसा थी कि सत्ता हम चलाएंगे। इसलिए कांग्रेस को बरकरार रखा। जो गांधी जी की दिमाग में शंका थी और वो नजर आई कि एक परिवार ने देश के ऊपर कब्जा कर लिया। परिवार ने कब्जा छोड़ा नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब 1977 में अत्याचार बढ़ाए तो देश के ऊपर आपातकाल का एक अध्याय लिखा गया तो जनता जागरूक हुई और पहली बार उस समय कि जन संघ यानि भारतीय जनता पार्टी देश की सत्ता में आई। तब देश के लोगों को विश्वास हुआ कि सरकारें अपने वोट के दम पर सरकार बदली भी सकती है। इससे पहले सरकार माने कांग्रेस और कांग्रेस माने सरकार थी।


पेस्ट का उदाहरण देकर सीएम ने कहा कि पहले केवल कोलगेट के नाम से पेस्ट ली जाती थी। परंतु अब पता लगा की पेस्ट एक ही होती है। इसके ब्रांड अलग-अलग है। 1977 में लोगों को पता कि कांग्रेस सरकार नहीं, बल्कि एक पार्टी है। मजबूत विपक्ष के लिए जन संघ बना। 1980 का काल भारतीय जनता पार्टी के जन्म का काल रहा। भाजपा की विचारधारा किसी व्यक्ति में आ जाए तो वह बदलता नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed