फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Flying Team raids DFSC department, scrutinizes rice mill records

Kaithal News: डीएफएससी विभाग में सीएम फ्लाइंग टीम का छापा, राइस मिलों के रिकार्ड खंगाले जा रहे

Wed, 10 Dec 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 10 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
CM Flying Team raids DFSC department, scrutinizes rice mill records
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सीएम फ्लाइंग की टीम ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में छापा मारा और धान खरीद के रिकार्ड खंगालने में जुट गई है। टीम राइस मिलों के साथ हुए कांट्रैक्ट और एडीआर की जांच कर रही है, साथ ही मिलों का भौतिक सत्यापन भी किया जाएगा।

यह तीसरा मौका है जब राइस मिलों के स्टॉक का निरीक्षण किया जा रहा है। इससे पहले प्रशासनिक टीमें और अन्य जिलों की टीमें मिलों में भौतिक सत्यापन कर चुकी हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई थी।
विज्ञापन




किसानों द्वारा लगातार धान खरीद में करोड़ों रुपये के गड़बड़ी के आरोप लगाए जा रहे हैं। अब सीएम फ्लाइंग की टीम की जांच में यह साफ हो सकेगा कि राइस मिलों के स्टॉक और लेन-देन में कोई अनियमितता हुई है या नहीं। टीम आगामी एक हफ्ते तक विभाग में जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सोमवार को पहुंची थी टीम

सीएम फ्लाइंग जींद की टीम सोमवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के कार्यालय पहुंची। टीम की मौजूदगी से अधिकारी-कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने हाजिरी रजिस्टर की जांच की और सभी कमरों में जाकर कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज की। इस दौरान एक निरीक्षक और क्लर्क मौके पर अनुपस्थित पाए गए।



जांच में हाल ही में चार्जशीट किए गए छह मंडी सचिवों के मामले भी ध्यान में रखे जा रहे हैं। टीम रिकार्ड्स की गहन पड़ताल कर रही है और किसानों द्वारा लगाए गए घोटाले के आरोपों की जांच कर रही है।




वर्जन

सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील ने कहा कि टीम राइस मिलों के साथ हुए कांट्रैक्ट और एडीआर की जांच कर रही है। इसके अलावा सभी संबंधित रिकार्ड्स खंगाले जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही कोई विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed