फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Flying's team raided Poondri, created a stir

पूंडरी में सीएम फ्लाइंग की टीम का छापा, मचा हडकंप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
CM Flying's team raided Poondri, created a stir
सीएम फलाइंग टीम ने शुक्रवार को गेहूं का अवैध स्टॉक रखे जाने की सूचना को लेकर पूंडरी में कई जगहों पर छापामारी की। इस छापामारी को लेकर व्यापारियों और स्टॉक करने वालों में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग की टीम सबसे पहले अनाज मंडी में पहुंची जहां पर उसने 64 नंबर दुकान में लगाई गई गेहूं और धान के स्टॉक चैक किया। मौके पर दुकानदार द्वारा स्टॉक का कोई रिकार्ड न दिखा पाने के कारण टीम व मार्केट कमेटी द्वारा उस पर 39 हजार 120 रुपये जुर्माना लगाया गया। उसके बाद टीम व मार्केट कमेटी के अधिकारी पूंडरी गामड़ी में स्थित गुरुद्वारे के पास स्थित मार्केट में पहुंचे। टीम को जानकारी मिली थी कि यहां स्थित छह गोदामों में गेहूं के स्टॉक लगे हुए है, जिसकी मार्केट फीस नहीं भरी गई। टीम ने जब गोदाम मालिक को मौके पर बुलाया तो उसने कहा कि उसने सभी दुकानें (गोदाम) पर दिए हुए। करीब एक घंटे से अधिक समय तक सीएम फ्लाइंग की टीम उन दुकानों के मालिकों का नाम पता जुटाने में लगी रही, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा और टीम बेबस सी नजर आई। हालांकि एक गोदाम मालिक मौके पर पहुंचा और उसने दुकान खोल कर दिखाई, जिसमें बारदाना रखा दिखाई दिया। उसके बाद वहां मंडी एसोसिएशन के एक गुट के प्रधान सतीश हजवाना कुछ व्यापारियों के साथ पहुंचे। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब कोई गोदाम मालिक वहां नहीं पहुंचा तो टीम मार्केट कमेटी कार्यालय में आ गई। यहां सतीश हजवाना में टीम के सदस्यों को इस बात का लिखित आश्वासन दिया कि जो गुप्ता ट्रेडिंग के ये गोदाम है इनमें आज तक कोई भी गेहूं का स्टॉक नहीं है। टीम लिखित कार्रवाई के बाद वापस लौट गई।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम के इंचार्ज निरीक्षक विजेंद्र सहारण ने बताया कि सूचना के आधार पर उन्होंने पूंडरी में रेड की। इसमें अनाज मंडी स्थित 64 नंबर दुकान पर गेहूं और जीरी का स्टॉक लगाए जाने पर दुकान मालिक पर 39120 रुपये जुर्माना लगाया गया। उधर पूंडरी गामड़ी स्थित गुप्ता ट्रेडिंग के गोदामों बारे मंडी प्रधान सतीश हजवाना ने लिखित रूप में जिम्मेवारी ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed