फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM flying reached development authority

Kaithal News: सीेएम फ्लाइंग पहुंची विकास प्राधिकरण

Sat, 27 Jul 2024 04:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 27 Jul 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
CM flying reached development authority
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जींद-कैथल की टीम ने शनिवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कार्यालय कैथल में औचक निरीक्षण किया। कार्यालय में अधिकतर कर्मचारी तो ड्यूटी पर मिले, लेकिन विभिन्न मामलों में प्राप्त कई शिकायतें लंबित मिलीं।

टीम के उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान संपदा अधिकारी ब्रह्मप्रकाश एचसीएस व सहायक मंजू बाला हाजिर मिले। निरीक्षण के दौरान कार्यालय का हाजरी रजिस्टर चेक किया गया, जिसमें स्थायी और अस्थायी 17 कर्मचारियों में से 12 मौके पर मिले। दो कर्मचारी छुट्टी पर गए हुए थे। स्टेनो समाधान शिविर लघु सचिवालय में व दो चौकीदार रात की ड्यूटी होने के कारण छुट्टी पर थे।
विज्ञापन


जांच के दौरान वर्ष 2023-24 में सीएम विंडो की 50 दरखास्त प्राप्त मिली, जिसमें लंबित 26, प्रक्रिया में 31, क्लेरिफिकेशन 26 व 14 पूरी मिली। जनसंवाद पोर्टल पर छह शिकायतें लंबित मिली, जिसमें से एक शिकायत कोर्ट केस की वजह से व पांच शिकायतें समय अवधि से लंबित मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनसंवाद क्लर्क रोहताश ने बतलाया कि चार शिकायतें मुख्यालय स्तर पर पॉलिसी व निर्णय लेने से संबंधित हैं, जिनके लिए केस बनाकर मुख्यालय को भेजा जा चुका है।


जांच में सीवरेज व पानी के बिलों की रिकवरी बकाया 443206 रुपये मिलीं। 28.76 एकड जमीन पर अवैध कब्जा है जिसमें से 0.16 एकड़ जमीन से अवैध कब्जा हटवाया गया। उप निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि जांच की रिपोर्ट बनाकर मुख्यालय को भेजी जाएगी। वहीं से इस संबंध में आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed