{"_id":"64710badd06aa51c9c0741d6","slug":"cm-flying-raids-on-badsikris-ration-shop-kaithal-news-c-18-1-133146-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बड़सीकरी की राशन दुकान पर सीएम फ्लाइंग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बड़सीकरी की राशन दुकान पर सीएम फ्लाइंग का छापा
Sat, 27 May 2023 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 27 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
कलायत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने बड़सीकरी गांव स्थित सरकारी राशन की दुकान पर छापा मारा। डिपो पर गेहूं की चीनी के स्टॉक में अनियमितता मिलने पर डिपो धारक पर केस दर्ज किया गया है।
सीएम फ्लाइंग इंचार्ज रविंद्र शर्मा ने बताया कि डिपो धारक के विरुद्ध शिकायतें मिल रही थीं। शनिवार को सीएम फ्लाइंग से इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह, एएसआई खुशीराम, रणदीप सिंह व भगवान सिंह की टीम के साथ खाद्य आपूर्ति विभाग के सक्षम अधिकारी के साथ दुकान पर छापा मारा। उन्होंने बताया कि गहनता से छानबीन करने के बाद सरकारी राशन की दुकान में 500 किलो गेहूं अधिक व 400 किलो चीनी कम पाई गई।
खाद्य आपूर्ति सहायक निरीक्षक सुभाष ने बताया कि संयुक्त टीम ने डिपो संचालक को साथ लेकर चेकिंग की शुरुआत की। चेकिंग मशीन के डाटा और मौके पर मौजूद गेहूं व चीनी के स्टॉक में भारी अंतर पाया गया। उन्होंने कहा कि डिपो धारक के खिलाफ आगामी कार्यवाही के लिए कलायत पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस ने डिपो धारक विनोद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।