फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM Flying raid, 14 found absent

सीएम फ्लाइंग का छापा, 14 मिले गैरहाजिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
CM Flying raid, 14 found absent
कलायत नगर पालिका में रिकार्ड की जांच करती सीएम फ्लाइंग टीम - फोटो : Kaithal
कलायत। नगरपालिका में सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को दोपहर के समय छापा मारा। इस दौरान कुल 17 में से केवल तीन ही कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद मिले। जबकि अन्य 14 कर्मचारी गैर हाजिर पाए गए।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज डीएसपी रवींद्र शर्मा व एसडीएम संजय सिंह की टीम ने शुक्रवार दोपहर दो बजकर 20 मिनट पर नगरपालिका का औचक निरीक्षण किया। रवींद्र शर्मा ने बताया कि इस दौरान टीम ने सबसे पहले हाजिरी रजिस्टर को कब्जे में लिया गया। उसके बाद कार्यालय के सभी कमरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में लगभग सभी कुर्सियां खाली पाई गई। छापा टीम की तरफ से कार्यालय भवन के मुख्य प्रवेश द्वार पर दो फ्लाइंग कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कर दी। ताकि कार्यालय में प्रवेश करने वाले प्रत्येक कर्मी का वे पद सहित विवरण ले सकें।
विज्ञापन

शर्मा ने बताया कि पिछले काफी समय से कर्मचारियों के ड्यूटी से नदारद रहने की शिकायतें मिल रहीं थीं। सरकार इस मामले को लेकर संजीदा है कि सीट से नदारद रहने वाले कर्मचारियों पर नकेल डाली जाए। उन्होंने बताया कि नपा कार्यालय में सचिव पवन शर्मा, पालिका अभियंता राजकुमार और क्लर्क कांता देवी सहित केवल तीन कर्मी मौजूद मिले। ड्यूटी से गायब कर्मचारियों को लेकर सचिव का कहना है कि सभी लोग एक विवाह समारोह में सहभोज के लिए गए हैं। रवींद्र शर्मा ने कहा कि विभागीय निर्देशों के अनुसार लंच का समय दोपहर 1.30 बजे से लेकर 2 बजे तक का होता है। उनकी टीम ने 2.20 बजे कार्यालय में प्रवेश किया तथा अपनी ड्यूटी से नदारद 14 कर्मचारी 3.15 बजे तक भी वापस नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत तर्क देने वाले कर्मचारियों को लगाई फटकार
सीएम फ्लाइंग इंचार्ज डीएसपी रवींद्र शर्मा ने बताया कि नपा कलायत में सात कर्मचारी नियमित व 10 कर्मचारी कौशल विकास के तहत नियुक्त हैं। निरीक्षण के दौरान हाजिरी रजिस्टर में जो खाने खाली थे उनको सबसे पहले क्रॉस किया गया। कुछ कर्मचारी तर्क देते रहे कि वे खाना खाने गए हुए थे। इस प्रकार की दलीलों पर सीएम फ्लाइंग डीएसपी ने जमकर फटकार लगाई। उनका कहना था कि दोपहर दो बजे के बाद लंच समय समाप्त हो जाता है। इसके उपरांत कर्मियों को अपनी-अपनी सीट पर होना चाहिए। इस बीच यदि कोई सरकारी कार्य अनुसार फील्ड में है तो मूवमेंट रजिस्टर में ब्यौरा दर्ज किया जाना अनिवार्य है। अतिरिक्त प्रभार, फील्ड और अन्य बहाने से फरलो पर रहते हुए नियमित रूप से ड्यूटी न करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

उपलब्ध नहीं हो पाया हाउस टैक्स की स्थिति कोई विवरण
टीम ने क्रमवार सभी कर्मियों के पद और कार्य क्षेत्र का विवरण लिया। मूवमेंट रजिस्टर में चार कर्मचारियों ने अपनी एंट्री दर्ज की हुई थी। नगर पालिका की आय और जन सुविधा से जुड़े कार्यों का ब्यौरा लेते हुए टीम के लोग उस दौरान हैरान रह गए जब हाउस टैक्स की स्थिति का कोई विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया। ब्रांच का कार्य देखने वाले कर्मी का तर्क था कि इंटरनेट ठप है। इसलिए उन्हें सरकारी और निजी लोगों की तरफ बकाया टैक्स की अपडेट जानकारी नहीं है। जबकि ऑफ लाइन भी नपा के पास बकाया हाउस टैक्स का पूर्ण विवरण उपलब्ध रहता है। पहले भी लोग निरंतर इस ब्रांच के कामकाज को लेकर मुख्य रूप से शिकायतें करते आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed