फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   cm eat kheer

मुख्यमंत्री ने खाई गाय के दूध की खीर, कढ़ी, मटर पनीर की सब्जी

Sat, 06 Jul 2019 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
cm eat kheer
01-कैथल। गुहला चीका में सीएम को उपहार देकर उनका सम्मान करते हुए विधायक कुलवंत बाजीगर की माता बरावा - फोटो : Kaithal
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार रात्रि लोक निर्माण विभाग विश्रामगृह में रुके। जहां रैली को संबोधित करने के बाद रात को वापस पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं सहित कई लोगों से मिलने के बाद सीएम ने गाय के दूध की खीर सहित कढ़ी, मटर-पनीर की सब्जी खाई। सीएम ने सुबह भी कई प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। इसके बाद वे गुहला-चीका में विधायक कुलवंत बाजीगर के निवास स्थान पर पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक सहित उनकी पत्नी सुरजीत कौर को उनके बेटे की होने वाली शादी के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने विधायक के बेटे साहिब सिंह को आशीर्वाद देते हुए सुखद गृहस्थ जीवन की कामना की। विधायक कुलवंत बाजीगर ने बताया कि उनके बेटे की शादी 10 जुलाई को होनी है, इसी के चलते हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल उनके निवास पर बच्चों को आशीर्वाद व परिवार को शुभकामनाएं देने पहुंचे थे। विवाह के उपलक्ष्य में विधायक कुलवंत बाजीगर की माता बरावा देवी ने वैवाहिक रस्मों के अनुसार हरियाणा के मुख्यमंत्री को उपहार देकर उनका सम्मान किया। वहां मौजूद वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की ओर से गुहला-चीका क्षेत्र में किए गए समग्र विकास की सराहना की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर, गुरजीत सिंह, मांगे राम जिंदल, महेन्द्र सिंह चीमा, जगमाल राणा, रजनीश, नेत्रपाल शर्मा, बलवंत चौहान, निर्भय औलख, सूरता राम शर्मा, हरजोत सिंह, हरदीप आंधली, गज्जन सिंह गोबिंदपुरा, अमरेन्द्र सिंह खारा, नरेश मुंझाल व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार की बात पर बोले सीएम, शिकायत दो, जांच करवाएंगे
गुहला-चीका। विधायक कुलवंत बाजीगर आवास पर मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने सड़क निर्माण में गड़बड़ी के सवाल पर कहा कि यदि कोई शिकायत है तो दे दी जाए, उसकी जांच करवा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मै गुहला के लोगों को शुभकामनाएं देने आया हूं, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed