फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CM, BJP, Kaithal, Haryana

मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर राव सुरेंद्र सिंह ने ली बैठक

Fri, 13 May 2016 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 May 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
CM, BJP, Kaithal, Haryana
चुनाव - फोटो : ब्यूरो
कैथल। अग्रसेन धर्मशाला कैथल में भाजपा नेता राव सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में कैथल शहरी मंडल की बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना विशेष रूप से पहुंचे थे। राव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि 28 मई को मुख्यमंत्री मनोहर लाल नई अनाज मंडी कैथल में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे। इस रैली को कामयाब करने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन


राव ने कहा कि यह रैली एक रिकार्ड तोड़ रैली होगी। रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपये की परियोजनाओं की घोषणा करेंगे। इस अवसर पर शहरी मंडल अध्यक्ष धर्मबीर सैनी, पाडला मंडल अध्यक्ष सुरजीत सांघन, क्योड़क मंडल अध्यक्ष कृष्ण ढुल, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, रविभूषण गर्ग, अशोक गोयल, सुरेश नौच, सतीश सिरटा, हरिचंद जांगड़ा, चेयरमैन बंसी लाल, गुलतान नैना, जसबीर क्योड़क, काला रबारी उपस्थित थे।
विज्ञापन


इनेलो छोड़ भाजपा में हुए शामिल:-भाजपा नेता राव सुरेंद्र के नेतृत्व में गांव क्योड़क में दर्जनों इनेलो कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थाम लिया। राव ने कहा कि भाजपा में आस्था जताने वाले कार्यकत्र्ताओं को पार्टी में पूरा मान-सम्मान दिया जाएगा। भाजपा में शामिल होने वालों में भारतीय गौरक्षा दल के जिलाध्यक्ष जगपाल तंवर, अंकित, अंकुश, सोनू, ओमप्रकाश गढ़ी पाडला, सचिन पाडला, पवन बाबा लदाना, ठुंका तंवर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed