फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Cloudy throughout the day, slight relief from heat

Kaithal News: दिनभर बदली छाई, गर्मी से हल्की राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:51 AM IST
विज्ञापन
Cloudy throughout the day, slight relief from heat
कैथल। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में बादलों के चलते धूप छांव का खेल जारी रहा। कभी तेज धूप तो कभी बादलों के चलते छाया होने से भीषण गर्मी से मिली राहत। आसमान में पूरे दिन बादल उमड़ते नजर आए। हवा भी चली लेकिन मौसम में उमस बरकरार रहने से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। गौरतलब है कि बीते 15 दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से आसमान में छाए बादलों व तेज हवाओं ने हल्की राहत महसूस कराई।
विज्ञापन


शुक्रवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम विभाग की ओर से अभी भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। धूप नहीं निकलने के बाद भी मौसम में उमस की वजह से लोगों को दिक्कत हुई लेकिन पिछले चार-पांच दिनों के मुकाबले पूरा दिन राहत पहुंचाने वाला रहा। मौसम के बदले मिजाज की वजह से बाजार में भी रौनक रही। लोग जरूरी कामकाज निपटाने के लिए घरों से बाहर निकले तो खरीददारी भी की।
विज्ञापन


उधर, खेतों में धान रोपाई का कार्य जारी है। शुक्रवार को धूप छांव के चलते धान रोपाई का कार्य निरंतर जारी रहा। पहले भीषण गर्मी के दौरान धान रोपाई करने वाले मजदूरों को दोपहर के समय में दो से तीन घंट आराम करना पड़ता था, मगर जैसे की मौसम में बदलाव हुआ है, कार्य निरंतर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तीन दिन बादल छाने के आसार
22 से 24 जून तक आसमान में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 25 और 26 जून को आंशिक बादल और कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। -डॉ. रमेश वर्मा, कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed