{"_id":"62bf5cd62270b24fdd205d19","slug":"clouds-remained-throughout-the-day-it-did-not-rain-kaithal-news-knl1133021113","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनभर छाए रहे रहे बादल, नहीं हुई बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनभर छाए रहे रहे बादल, नहीं हुई बरसात
विज्ञापन
16-कैथल। दिन में छाई काली घटा............शुक्रवार को सेक्टर 21 से आसमान में दिखाई देता काले बादलों का नजारा?
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। मानसून की पहली बारिश होने के बाद तापमान में कमी आई है और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। शुक्रवार को दूसरे दिन भी आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। जबकि वीरवार देर रात और शुक्रवार अल सुबह के समय जिले के कई क्षेत्रों में बारिश हुई।
जिले में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिन काफी उमस रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के तहत अभी दो से तीन दिन तक बरसात हो सकती है। दो दिन में जिले में कुल 180 एमएम बरसात दर्ज की गई है। जो औसत 25.7 एमएम है।
दो दिनों में हुई इतनी बरसात :
कहां कितनी बारिश
कैथल 29 एमएम
गुहला-चीका 33 एमएम
कलायत 39 एमएम
सीवन 25 एमएम
राजौंद 35 एमएम
पूंडरी 25 एमएम
ढांड 29 एमएम
कुल 180 एमएम
चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के अधीनस्थ कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य समन्वयक डॉ. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि मौसम के पूर्वानुमान के तहत अभी अगले तीन दिन तक बारिश होने की संभावना है। इससे किसानों को काफी फायदा मिलेगा, क्योंकि धान लगाने का कार्य जल्द पूरा होगा।