फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clouds of crisis on the construction of elevated track

एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण पर संकट के बादल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Clouds of crisis on the construction of elevated track
कैथल। करनाल रोड पर बनने वाले एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण पर संकट के बादल छा गए हैं। इस प्रोजेक्ट से रेलवे ने हाथ खींच लिया है। रेलवे ने राज्य सरकार को दो ओवरब्रिज और एक अंडरपास बनाने की सलाह दी है। एलिवेटेड ट्रैक करीब साढ़े तीन किलोमीटर तक बनाने का प्रस्ताव था। यह ट्रैक जींद रोड स्थित आरओबी से गांव ग्योंग के रेलवे स्टेशन से पहले आने वाले फाटक तक बनाया जाना था।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के लिए पिछले वर्ष 2020 में राज्य सरकार ने करीब 194 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इस मांग को कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने लोकसभा सत्र में उठाया था। रेलवे की तरफ से मना करने पर अब नए प्रस्ताव पर प्रोजेक्ट का भविष्य प्रदेश सरकार के रुख पर होगा।
विज्ञापन

एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण से शहर में करनाल रोड, देवीगढ़ रोड और नए बस स्टैंड स्थित फाटक खत्म किया जाना था। इसके बाद शहर में इन फाटकों पर लगने वाले जाम से भी राहत मिलती। एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण को लेकर फिजिबिलिटी की जांच भी की गई थी। वहीं राज्य सरकार ने ट्रैक के निर्माण के लिए वर्ष 2019 के अंत में ही सर्वे पूरा करवा दिया था। यह सर्वे हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन व लोक एवं निर्माण विभाग की तरफ से करवाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के लिए 220 करोड़ रुपये का प्रपोजल बनाया गया था। इसमें राज्य सरकार ने 194 करोड़ रुपये देने का प्रस्ताव देने के बावजूद रेलवे एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण में आनाकानी कर रहा है। इस प्रोजेक्ट का क्षेत्र में रेलवे लाइन के आसपास की कालोनियों व व्यावसायिक भूमि पर बड़ा असर होने वाला है। लोग प्रोजेक्ट के फाइनल होने का इंतजार कर रहे हैं।

रेलवे ने प्रदेश सरकार को भेजा नया प्रस्ताव : अरोड़ा
रेलवे के कैथल व कुरुक्षेत्र के सीनियर सेक्शन के इंजीनियर जेके अरोड़ा ने बताया कि एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण राज्य व रेलवे की तरफ से संयुक्त रूप से किया जाना है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण को लेकर रेलवे ने प्रदेश सरकार को नया प्रस्ताव भेजा है। इसमें राज्य सरकार को एलिवेटेड ट्रैक की बजाय तीन फाटकों पर रेलवे ओवरब्रिज व अंडरपास बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसमें दो फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज व एक फाटक पर अंडरपास बनाने पर विचार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed