फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clouds covered in the same, chance of rain today

समान में छाए रहे बादल, आज बारिश की संभावना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Clouds covered in the same, chance of rain today
12-कैथल। एक खेत में धान की रोपाई करते हुए मजदूर। - फोटो : Kaithal
कैथल। रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चलती रही। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार से एक सप्ताह तक अच्छी बारिश हो सकती है। इससे धान व कपास की फसल को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सारा दिन आकाश में बादलों का आवागमन लगा रहा और बूंदाबांदी के आसार भी बने रहे। रविवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता 69 प्रतिशत और हवा की गति आठ किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक मौसम परिवर्तनशील रहने के साथ आकाश में बादल छाने और औसत से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी कि मौसम को देखते हुए नरमा की फसल में स्प्रे न करें। एक सप्ताह के बाद ही स्प्रे करें।
विज्ञापन

वहीं मौसम में बदलाव से धान रोपाई में भी तेजी आ गई है। जिले में लगभग 70 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई किसानों ने कर दी है। एक लाख 55 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई होनी है। अगर दो दिनों तक तेज बारिश होती है तो पछेती किस्म की बासमती धान किसान रोप देंगे। बाजरा व कपास की फसल के लिए भी मौसम अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक रमेश चंद्र ने बताया कि आगामी एक सप्ताह तक बारिश होने की पूरी संभावना है। इस समय खेतों में धान रोपाई का कार्य चल रहा है। बारिश होती है तो धान रोपाई के कार्य में तेजी आएगी। सब्जी किसान मौसम का ध्यान रखें। बारिश के मौसम में सब्जियां खराब होने का खतरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed