{"_id":"68d3008d5e5d8d75e508d0d3","slug":"cleaning-of-streets-started-along-with-the-wards-of-pundri-kaithal-news-c-18-1-knl1004-745435-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी के वार्डों के साथ गलियों की सफाई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी के वार्डों के साथ गलियों की सफाई शुरू
Wed, 24 Sep 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी। प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के तहत पूंडरी नगर पालिका ने शहर में व्यापक स्वच्छता अभियान शुरू किया है। यह अभियान 24 सितंबर से 11 सप्ताह तक लगातार चलाया जाएगा। नगर पालिका ने हर वार्ड, गली-मोहल्ला और प्रत्येक मकान तक “हर मोहल्ला–हर गली–हर मकान स्वच्छ” का संकल्प लिया है।
जेई प्रदीप कुमार, सफाई निरीक्षक वीरेंद्र कुमार और मुकेश कुमार ने बताया कि इस 11 सप्ताह के अभियान में स्वच्छता संकल्प, सार्वजनिक स्थानों और बुनियादी ढांचे की सफाई व मरम्मत, जनभागीदारी और जागरूकता, हरा-भरा और स्वच्छ हरियाणा, जल निकायों की सफाई, सफाई मित्र सम्मान, स्वच्छ सड़कें–स्वस्थ भोजन व स्वच्छ बाजार, आवारा पशुओं का स्थानांतरण, सार्वजनिक शौचालयों की देखरेख, स्वच्छता संदेश और उत्सव जैसी थीमों पर विशेष जोर रहेगा।
अधिकारियों ने बताया कि पालिका सचिव के निर्देशानुसार शहर के सभी सरकारी विभाग, कार्यालय, संस्थान और बैंक ही नहीं, बल्कि निजी कार्यालय भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। सभी विभागाध्यक्ष अपने कार्यालय को “जीरो वेस्ट कार्यालय” घोषित करेंगे।
विज्ञापन
मार्केट क्षेत्र के जोन इंचार्ज फास्ट-फूड रेहड़ियों और दुकानदारों की रोजाना जांच करेंगे, ताकि सफाई मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा सके। प्रत्येक रेहड़ी पर हरा और नीला—दो कूड़ेदान होना अनिवार्य रहेगा।
नगर पालिका कर्मचारी एसआई वीरेंद्र ने आमजन से अपील की है कि वे इस विशेष स्वच्छता अभियान में नगर पालिका का पूरा सहयोग करें और शहर को साफ-सुथरा बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
फोटो नंबर 09: नगर पालिका टीम सफाई अभियान के दौरान सक्रिय