फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Clean India will be created only if we start from our neighbourhood: DC

Kaithal News: आस-पड़ोस से होगी शुरुआत तभी बनेगा स्वच्छ भारत ः डीसी

Tue, 16 Sep 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Sep 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Clean India will be created only if we start from our neighbourhood: DC
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से 11 सप्ताह का हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। उपायुक्त प्रीति ने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक इसमें भाग लें और अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए गली, मोहल्ले और बाजार को स्वच्छ बनाएं।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता की शुरुआत हमेशा स्वयं से होती है। हमें व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखने की आदत डालनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग कचरा सड़क पर न फेंकें, बल्कि कूड़ादान का ही प्रयोग करें। खरीदारी करते समय पॉलीथिन के बजाय कपड़े का थैला साथ लेकर जाएं। उपायुक्त ने बताया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक बनाने के लिए नगर निगम सहित अन्य विभागों की टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। इस अभियान के तहत सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ-साथ लोगों को घर और आस-पड़ोस में स्वच्छता बनाए रखने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन


उपायुक्त प्रीति ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अल्पकालिक गतिविधि या अभियान नहीं, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है, जिसकी सफलता लोगों की सक्रिय भागीदारी पर ही निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अपने घर, गली और वार्ड की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें और स्वच्छ माहौल बनाए रखने में सहयोग करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह प्रशासन के प्रयासों का साथ दे और अपने मोहल्ले को स्वच्छ रखने में अग्रणी भूमिका निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed