{"_id":"63f5189b140ca68c6c01393a","slug":"class-10th-12th-board-exam-will-be-held-at-75-centers-kaithal-news-c-18-1-36969-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 75 केंद्रों पर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा 75 केंद्रों पर होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के लिए जिले में 75 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से कैथल में 51, गुहला में 14 और कलायत ब्लॉक में 10 केंद्रों पर विद्यार्थी दोनों कक्षाओं की परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय साढ़े 12 से साढ़े तीन बजे तक रहेगा। दोनों कक्षाओं के कुल 34,099 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इनमें 10वीं कक्षा के 18088 और 12वीं के 16011 विद्यार्थी शामिल हैं।
27 फरवरी को 12वीं कक्षा की कंप्यूटर विज्ञान की परीक्षा होगी। इसी प्रकार एक मार्च को ऑटो मोबाइल, ब्यूटी एंड वेलनेस, बैंकिंग व इंश्योरेंस और स्टेनोग्राफी हिंदी और अंग्रेजी की, दो मार्च को केमिस्ट्री, अकाउंट और लोक प्रशासन, तीन मार्च को कृषि, दर्शनशास्त्र, चार मार्च को हिंदी, सात को पंजाबी, नौ को गृह विज्ञान, 10 को फिजिक्स व इकोनॉमिक्स, 13 को राजनीति शास्त्र, 15 मार्च को अंग्रेजी, 16 को फिजिकल एजुकेशन, 17 को समाजशास्त्र, 18 को संस्कृत, 21 को गणित, 22 को भूगोल, 24 को म्यूजिक व बिजनेस, 28 को इतिहास और बायोलॉजी की परीक्षा होनी है।
इसी प्रकार कक्षा 10वीं की 27 फरवरी को पंजाबी, 28 को हिंदी, तीन मार्च को संस्कृत, ड्राइंग, छह मार्च को अंग्रेजी, 14 मार्च को गणित, 20 को विज्ञान व 25 मार्च को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रविंद्र चौधरी ने बताया कि परीक्षाओं को शांतिपूर्ण तरीके से करवाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे परीक्षा की तैयारी खूब मेहनत से करें और अच्छे अंक हासिल करें।