फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Claim to procure every single grain of the crop has completely failed: Amandeep Majra

फसल का एक-एक दाना खरीदने का दावा पूरी तरह से फेल : अमनदीप माजरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Claim to procure every single grain of the crop has completely failed: Amandeep Majra
कलायत अनाज मंडी में माजरा के साथ प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता। विज्ञप्ति
कलायत। इंडियन नेशनल लोकदल के युवा नेता अमनदीप माजरा ने हरियाणा की मंडियों में धान की धीमी खरीद, उठान में देरी और किसानों को हो रही परेशानी के लिए भाजपा सरकार पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने कलायत की अनाज मंडी के सचिव को राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की फसलों पर एमएसपी देने का दावा करती है लेकिन जमीन पर किसान अपनी धान की फसल बेचने के लिए मंडियों में इंतजार करने को मजबूर हैं। माजरा ने कहा कि बीजेपी सरकार का किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदने का दावा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। अब तक हरियाणा के 249 खरीद केंद्रों पर करीब 8.92 लाख मीट्रिक टन धान पहुंच चुका है लेकिन एमएसपी पर खरीदने की चाल बेहद धीमी है। नमी, राइस मिलर्स की कमी और पिछले सीजन के स्टॉक का उठान लंबित होने से किसान परेशान हैं। मंडियों में जगह की कमी, ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतारें और खरीद में देरी का सीधा आर्थिक बोझ किसानों पर पड़ रहा है। डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर भी किसान बेहद परेशान हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रदीप गिल, जिला अध्यक्ष अनिल तंवर, किसान सैल जिलाध्यक्ष सलिंदर राणा, ओबीसी जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा, राजाराम माजरा मौजूद रहे।

कलायत अनाज मंडी में माजरा के साथ प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

कलायत अनाज मंडी में माजरा के साथ प्रदर्शन करते इनेलो कार्यकर्ता। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed