{"_id":"66b7c50310ade271020624b8","slug":"claim-of-seeing-leopard-in-hajwana-village-kaithal-news-c-18-1-knl1004-450495-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हजवाना गांव में तेंदुआ देखने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हजवाना गांव में तेंदुआ देखने का दावा
Sun, 11 Aug 2024 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पाई (कैथल)। गांव हजवाना के खेतों में पाई किसानों ने तेंदुआ देखने का दावा किया है। इसके बाद गांव सहित अन्य पड़ोसी गांव के किसानों में दहशत का माहौल बना है। दूसरी ओर वाइल्ड लाइफ की टीम इस संबंध में बोली- यह जंगली बिल्ली हो सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, हजवाना गांव का किसान महावीर सुबह छह बजे के आस-पास जब अपने खेत में धान की फसल को पानी देने जा रहा था तो उसने दूसरे किसान के खेत की पानी की ओहदी में तेंदुआ को पानी पीते हुए देखा। उसके साथ तेंदुआ का एक लछोटा बच्चा भी साथ था। उसने इसकी सूचना उसने अपने साथ लगते खेतों के किसानों को दी। किसानों ने जब नलकूप की ओहदी के पास जाकर देखा तो मिट्टी पर छोटे- छोटे पांव के निशान दिखाई दिए। इसकी खबर आसपास के सभी गांव में आग की तरह फैल गई।
जब इसकी सूचना वाइल्ड लाइफ की टीम को लगी तो टीम भी जांच के लिए मौके पर एक टीम पहुची। टीम ने देखा कि छोटे-छोटे पंजों के निशान बने हुए हैं, जबकी किसानों का कहना है कि वो जो भी जानवर था, चीता या तेंदुआ उसके साथ बच्चा भी था, लेकिन वाइल्ड लाइफ की टीम ने जब पांव के निशान देखे तो बड़े निशान नहीं थे। वहां छोटे निशान बने हुए थे। इस पर टीम के इंस्पेक्टर देवेंद्र बताया कि ये जंगली बिल्ली भी हो सकती है, क्योंकि वो भी तेंदुआ जैसी दिखाई पड़ती है। उसने किसानों को कहा की डरने की कोई बात नहीं है।
विज्ञापन
तेंदुआ-जंगली बिल्ली में अंतर
तेंदुआ और जंगली बिल्ली में ज्यादा अंतर पाया जाता। दरअसल, दोनों जंगली बिल्लियां हैं, तेंदुए बड़े होते हैं, उनके बालों का पैटर्न विशिष्ट होता है, और वे व्यापक आवासों में पाए जाते हैं, जबकि जंगली बिल्लियां छोटी होती हैं, उनके बालों का पैटर्न उतना विशिष्ट नहीं होता है, और वे आमतौर पर आर्द्रभूमि और झाड़ीदार भूमि में पाई जाती हैं।