फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Civic body employees submit memorandum to MLA; Surjewala arrives to extend support.

Kaithal News: निकाय कर्मचारियों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन, समर्थन देने पहुंचे सुरजेवाला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Civic body employees submit memorandum to MLA; Surjewala arrives to extend support.
नगर परिषद में कर्मचारियों को समर्थन देने पहुंचे कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला। संगठन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नगर परिषद कैथल में 16वें दिन भी कर्मचारियों ने हड़ताल करके परिषद के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मांगों के लिए कांग्रेस विधायक आदित्य सुरजेवाला को ज्ञापन सौंपा और समर्थन मांगा। इसके लिए विधायक सुरजेवाला समर्थन देने नगर परिषद धरने पर पहुंचे।
विधायक आदित्य सुरजेवाला ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए आश्वासन दिया कि आने वाली विधानसभा सत्र में उनकी मांगें प्रमुखता से उठाएंगे। धरने की अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र कुमार बिड़लान ने की, संचालन ब्लॉक सचिव विक्की टांक ने किया। प्रदर्शन में भारी संख्या में महिला-पुरुष कर्मचारियों ने भाग लेकर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शन में एसकेएस के वरिष्ठ उप प्रधान जरनैल सिंह, एसकेएस के जिला सचिव शिवचरण, जिला प्रधान ओमपाल भाल, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान गौरव टांक, मैकेनिकल वर्कर यूनियन से जिला प्रधान दलबीर सिंह, जिला सचिव राज कुमार, शिवदत्त शर्मा, सुरेंद्र कुमार पहलवान व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

24 तक बढ़ाई हड़ताल
निकाय कर्मचारी पिछले 16 दिन से हड़ताल पर हैं। इस कारण शहर में सफाई व्यवस्था बदहाल है। सड़कों पर कचे के ढेर लगे हैं। बारिश के पानी में भीगने के बाद उसमें से बदबू उठ रही है। इससे शहरवासी परेशान है। प्रशासन की तरफ से केवल 65 कर्मचारियों की वैकल्पिक व्यवस्था सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। जो कि नाकाफी है। कर्मचारी संघ के जिला सचिव शिवचरण ने बताया कि फिलहाल हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed