{"_id":"f616a4f81eb6e0063773f60f7fe39d58","slug":"city-sqaure-could-sovle-the-parking-and-traffic-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":" पार्किंग समस्या और जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग समस्या और जाम से मिलेगी निजात
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
Updated Wed, 04 Jun 2014 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। जिला प्रशासन की योजना सिरे चढ़ी तो शहर के सभी बैंक एक ही भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। जिससे जहां उपभोक्ताओं को ज्यादा परेशानी नहीं होगी, वहीं विभिन्न मार्गों पर बैंकों के बाहर वाहनों की अवैध पार्किंग की समस्या से छुटकारा मिल जाएगा। जिला प्रशासन ने पुराने बस अड्डे की जगह में बनने वाले सिटी स्कवॉयर में निर्मित होने वाले 34 शो रूम को बैंकों के लिए रिजर्व रखने की प्लानिंग बनाई है। जिसे सरकार को मंजूरी के लिए भेज दिया गया है।
सिटी स्कवॉयर में बनेंगे 34 बड़े शोरुम
पुराने बस अड्डे की जगह में मंत्री रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में नगर परिषद द्वारा सिटी स्कवॉयर बनाए जाने की प्लानिंग की है। जिसे कॉमर्शियल क्षेत्र भी बनाया जाएगा। इसमें 34 बड़े शो रूम तैयार होंगे। यहां पार्किंग के लिए पहले से ही जगह छोड़ी गई है। कॉमर्शियल क्षेत्र में लाए जा सकते हैं सभी बैंक एक छत के नीचे
जिला प्रशासन ने सिटी स्कवॉयर के कॉमर्शियल क्षेत्र को सभी बैंकों के लिए रिजर्व रखने की प्लानिंग की है। बैंकों के साथ इस संबंध में डीसी के नेतृत्व में जिला प्रशासन की मीटिंग हो चुकी है। जिसमें बैंक अधिकारियों ने इस तरह के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है। अब जिला प्रशासन द्वारा इस प्रोजेक्ट को मंजूरी के लिए सरकार को भेजा जा रहा है। जिस पर जल्द ही मंजूरी की मुहर लगने की उम्मीद है।
विज्ञापन
मिल सकती है शहर को जाम से मुक्ति
यदि यह प्लानिंग सिरे चढ़ी तो मुख्य रूप से अंबाला रोड, करनाल रोड, पुरानी सब्जी मंडी, बस अड्डे के पास स्थित बैंक, लकड़ी मंडी के पास स्थित बैंक इस भवन में शिफ्ट हो जाएंगे। जिससे इन सभी मार्गों पर लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी तथा शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने में भी सहायता मिलेगी। इस समय इन सभी बैंकों के सामने बाइक एवं गाड़ियों के खड़े होने के कारण लगभग पूरा दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
जिससे आने-जाने वाले लोगों को तो परेशानी होती ही है। साथ में स्वयं बैंकों में आने-जाने वाले उपभोक्ताओं को भी अपने वाहन खड़ा करने को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार बैंक के बाहर बाइक तो चोरी भी हो जाते हैं। लेकिन सिटी स्कवॉयर में पहले से ही पार्किंग की जगह छोड़ी गई है। जहां सभी बैंक एक जगह आने से पार्किंग की समस्या नहीं रहेगी।
‘अमर उजाला’ ने उठाया था जाम का मुद्दा
बैंकों के कारण शहर में लगने वाले जाम के मुद्दे को ‘अमर’ उजाला द्वारा कई बार उठाया गया। लोगों की पीड़ा को समझते हुए ‘अमर उजाला’ के प्रयासों से जिला प्रशासन ने यह फैसला लिया है। जिससे पूरे शहर के लोगों को लाभ मिलेगा।