फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City Kirtan held on Martyrdom Day

Kaithal News: शहीदी दिवस पर निकला नगर कीर्तन

Wed, 27 Dec 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 27 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
City Kirtan held on Martyrdom Day
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादे बाबा फतेह सिंह व बाबा जोरावर सिंह के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को वार्षिक जोड़ मेले की शुरूआत हुई। इस मौके पर तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेले में सबसे पहले नगर कीर्तन निकाला। नगर कीर्तन की अगुवाई गुरु के पंज प्यारे कर रहे थे। नगर कीर्तन नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ कैथल पटियाला मुख्य मार्ग पर स्थित वधवा सैलर में पहुंच कर समाप्त हुआ।

नगर कीर्तन के दौरान युवाओं ने गतका कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। समाजसेवी अमरेंद्र खारा ने बताया कि चाय का प्रसाद मेन रोड पर चलाया व अटूट लंगर लगाया। खारा ने बताया कि नगर कीर्तन में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। नगर कीर्तन का जगह-जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया। तीन दिनों तक रागी व ढाडी जत्थे गुरु की महिमा का गुणगान करेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र की समूह साध संगत ने सेवा की।
विज्ञापन


सतनाम वाहेगुरु का जाप व मौन रख साहिबजादों को किया याद

राजौंद। श्री पाश्र्वनाथ स्कूल में वीर बाल दिवस पर गुरु गोबिंद सिंह ने साहिबजादों की शहीदी की याद में कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शहादत गीतों से उन्हें याद किया। सभी विद्यार्थियों ने बलिदान के महत्व को अपनी योग्यता अनुसार व्यक्त किया। भजन में सतनाम वाहेगुरु का जाप किया व दो मिनट का मौन रखकर साहिबजादों को याद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल प्रबंधक रणवीर राविश ने बच्चों को बलिदान का महत्व बताया। इस मौके पर दलजीत कौर ने माता गुजरी व बलिदान दिवस की कहानी सुनाई। इस दौरान स्कूल स्टाफ रविंद्र कौर, कविता, प्रमिला, पूजा चौहान, सुमन राविश, अनिल कुमार मौजूद रहे।

वहीं, एसडीएम इंटरनेशनल स्कूल में वीर बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक अश्विनी शर्मा ने किया। इस दौरान साहिबजादों के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। कार्यकम के तहत स्कूल में भाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई। भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी कक्षा11से प्रथम रही व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से अंकित कक्षा नौवीं से प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा अंजली व श्रुति कक्षा नवमी से द्वितीय स्थान पर रही।

इस मौक पर बच्चों को प्रोजेक्टर के माध्यम से चार साहिबजादों पर बनी फिल्म भी दिखाई। निदेशक अश्विनी शर्मा ने साहिब जादो के जीवन से सीख लेने के लिए बच्चों को प्रेरित किया व बहादुर बनकर बुराइयों का डटकर सामना करने के लिए हमेशा तैयार रहने को कहा।
छोटे साहिबजादों के जीवन से करवाया अवगत
गुहला-चीका। मंगलवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीर बाल दिवस मनाया। प्राचार्य बृजभूषण जिंदल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त लेक्चरार पंजाबी मलकीत सिंह ने विद्यार्थियों को वीर बाल दिवस और छोटे साहिबजादों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि साहिबजादे बाबा अजीत सिंह व बाबा जुझार सिंह ने मुगलों की अधीनता स्वीकार न करते हुए शहादत को प्राप्त किया। मलकीत सिंह ने बताया कि उनकी दादी माता गुजरी जो 80 वर्ष की थी, वह भी ठंडे बुर्ज में अपने प्राणों को त्याग देती है। प्राध्यापक श्याम लाल ने कहा कि छोटे साहिबजादों का जीवन हमें बहादुरी से जीने की प्रेरणा देता है।

इस मौके पर गुरजीत कौर, मनोज कुमार, परमजीत सिंह, शिल्पा, वीना, अनीता रानी, पिंकी, गुरलाल सिंह व सुखजिंदर कौर मौजूद रहे। संवाद
डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में मनाया वीर बाल दिवस
कैथल। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों की शहादत को याद करते हुए वीर बाल दिवस का आयोजन किया। विद्यालय में कक्षा तीन और चार के बच्चों को घटना पर आधारित फिल्म दिखाई। कक्षा पांंचवीं और कक्षा छठी के बच्चों ने प्रॉमिस और थैंक यू कार्ड बनाकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

वरिष्ठ विद्यार्थियों ने कविताओं और भाषण से उनको अपनी शब्दांजलि अर्पित की। बच्चों ने अपनी ओजस्वी और करुणामयी कविताओं तथा भाषण से अमर शहीदों की वीरगति को याद किया। प्राचार्य अंजू गंभीर ने गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के अविस्मरणीय बलिदान को याद किया। उन्होंने विधर्मियों के सामने कभी शीश नहीं झुकाया। उन दोनों रणबांकुरों ने धर्म के संरक्षण के मार्ग में अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। उनके इस बलिदान को आने वाली पीढ़ियां दीर्घकाल पर्यंत याद रखेंगी और युगों तक इससे सुशिक्षा प्राप्त करती रहेंगी। संवाद

पाई में लगाया लंगर
पाई। मंगलवार को पाई में पूंडरी-राजौंद रोड पर रिंग बांध के पास शहीदों की याद में ग्रामीणों ने चाय-पकौड़े का लंगर लगाया। जिसमें आने जाने वाले राहगीरों को चाय व पकौड़े का लंगर दिया। इस लंगर सेवा में युवा भी सेवा करते हुए नजर आए। ग्रामीणों ने बताया की यहां हर साल शहीदों की याद में लंगर लगाया जाएगा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed