फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   City Council started preparations for clean survey

स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर परिषद ने शुरू की तैयारियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
City Council started preparations for clean survey
कैथल। शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने इस बार कमर कस ली है। जागरूकता के साथ-साथ अब प्रतियोगिताएं करवाकर नगर परिषद की ओर से शहर में संस्थानों को स्वच्छ बनाया जाएगा। शहर में स्कूलों व अस्पतालों का निरीक्षण किया जाएगा। जिसमें से सफाई के मामले में सर्वश्रेष्ठ स्कूल व अस्पताल को अवॉर्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि पिछली बार शहर का स्वच्छता रैंक काफी नीचे गिर गया था। इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण में स्थिति सुधारने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। जिसके तहत शहर में दीवारों पर स्वच्छता को लेकर पेंटिंग करवाई जा रही है। शहर में स्थित सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव को लेकर टेंडर लगाया गया है हालांकि अभी तक कई जगहों पर सार्वजनिक शौचालयों के हालत नहीं सुधरे है। इसके अलावा लोगों को स्वच्छ सर्वेक्षण में शामिल करने व उनका ज्यादा से ज्यादा संख्या में फीडबैक के लिए भी जागरूक किया जा रहा है ताकि जब स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम दौरा करे तो लोग शहर में सफाई को लेकर फीडबैक दे सकें। इसके अलावा शहर में सार्वजनिक स्थानों से कचरे के उठान को लेकर भी विशेष रूप से प्रबंध करने का प्रयास किया जा रहा है। डोर टू डोर का टेंडर रद्द होने के बाद शहर से कचरा एकत्रित करने में कुछ परेशानियां आई थीं लेकिन अब इस स्थिति में कुछ सुधार नजर आ रहा है।
विज्ञापन

नगर परिषद के ईओ कुलदीप मलिक ने कहा कि शहर में स्वच्छता को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है सभी सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव के लिए टेंडर लगाया गया है। स्वच्छता को लेकर शहर के कई स्थानों पर वॉल पेंटिंग करवाई गई है। जल्द ही शहर में सबसे साफ स्कूल व सबसे साफ अस्पताल की प्रतियोगिता करवाई जाएगी। जिसमें अव्वल रहने वाले स्कूल व अस्पताल को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता को अपनाएं। अपने घरों व दुकानों में कूड़ेदान लगवाएं। उसमें कूड़ा डालें। सड़कों पर या सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न फैलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed