{"_id":"66834c36d3104c64f704ed7b","slug":"city-council-meeting-today-possibility-of-uproar-kaithal-news-c-18-1-knl1004-421801-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नगर परिषद की बैठक आज, हंगामे के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नगर परिषद की बैठक आज, हंगामे के आसार
Tue, 02 Jul 2024 06:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 02 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नगर परिषद की सदन की बैठक मंगलवार को सुबह 11 बजे होगी। पिछले लंबे समय से शहर के विकास कार्याें पर ब्रेक लगने के चलते यह बैठक हंगामेदार हो सकती है। इस बैठक में विपक्षी पार्षद सिटी स्क्वॉयर और बची हुई 13 कॉलोनियों के वैध न होने के मुद्दे पर अध्यक्ष को घेर सकते हैं।
गौरतलब है कि शहर के ड्रीम प्रोजेक्ट सिटी स्क्वायर पर काम न होने से पार्षदों ने विरोध जताया था। इसके बाद पार्षदों ने उपायुक्त से मांग करते हुए इसकी जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग की थी। इस मांग के बाद नगर परिषद ने तीन अधिकारियों की कमेटी बनाई थी। इसके बाद नगर परिषद की सदन की बैठक में सभी 31 पार्षदों की एक कमेटी बनी थी। इस कमेटी में अध्यक्ष सुरभि गर्ग की अध्यक्षता में यहां चल रहे काम की जांच की थी।
इस जांच के बाद संबंधित एजेंसी का ठेकेदार कोर्ट में चला गया था। इसके बाद नगर परिषद कोर्ट से अनुमति लेकर एजेंसी को ब्लैक लिस्ट करते हुए उसका ठेका रद्द किया था। अब इस बैठक में नई एजेंसी को ठेका दिया जाएगा। वहीं, बची हुई अवैध कॉलोनियों को
विज्ञापन
वैध करने के मुद्दे पर भी चर्चा होगी। आचार संहिता हटने के बाद पहली बार बैठक हो रही है।
लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता लगने के कारण पिछले लंबे समय से सदन की बैठक नहीं हो पाई थी। अब यह बैठक मंगलवार को बुलाई गई है। इसके लिए सभी पार्षदों को बैठक में पहुंचने की जानकारी दे दी है। इस बैठक में सिटी स्क्वायर व अवैध कॉलोनियों को वैध करवाने के प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी।
- कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल।