फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CISKMV Poondri won gold medal in cricket

सीआईएसकेएमवी पूंडरी ने क्रिकेट में जीता स्वर्ण पदक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:43 AM IST
विज्ञापन
CISKMV Poondri won gold medal in cricket
पूंडरी। चौधरी ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय की तीन टीमों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यक्ष डॉ. प्रेमलता ने बताया कि क्रिकेट अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में हुआ। प्रतियोगिता में उनके कॉलेज की क्रिकेट टीम ने स्वर्ण पदक जीता। टीम की तीन खिलाड़ियों का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय क्रिकेट टीम के लिए भी हुआ है। डॉ. प्रेमलता ने बताया कि कॉलेज की बेसबॉल टीम ने राजकीय कॉलेज कालका में हुई बेसबॉल प्रतियोगिता में भी रजत पदक और कुरुक्षेत्र महाविद्यालय में हुई अंतर महाविद्यालय सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। इन प्रतियोगिताओं में पांच खिलाड़ियों का चयन अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शशि किरण ने छात्राओं को बधाई दी और महाविद्यालय पहुंचने पर उनका स्वागत किया। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष तेजवीर सिंह ने उनका हौसला बढ़ाया। टीम की मुख्य सदस्य कोमल, प्रीति, आरती सुजाता, पायल, स्वाति, तानिया, नीतू, ज्योति, ज्योति रानी, शिवानी, हिमांशी, पायल, कविता, अर्चना, सोनिया एवं सुषमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed