फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CID office

तकनीक के मामले में देश में अग्रणी है हरियाणा की सीआईडी-राव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
CID office
हरियाणा सीआईडी चीफ अनिल राव ने शनिवार को कैथल में गीता भवन मंदिर के निकट 35 लाख रुपये की लागत से बनें सीआईडी जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। डीसी सुजान सिंह, एसपी विरेंद्र विज सहित अन्य अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे। सीआईडी चीफ ने पहले पूरे कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि हरियाणा का गुप्तचर विभाग तकनीक के क्षेत्र में किसी भी प्रदेश से पीछे नहीं है। बल्कि पूरे देश में अव्वल है।
विज्ञापन

गुरुग्राम में स्थापित हमारी लैब को पूरे देश में दूसरे राज्यों में के कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही है। सीआईडी को ओर अधिक तकनीकी तौर पर सक्षम किया जा रहा है। जिसके बारे में पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा सकती। पिछले दिनों सीआईडी के चर्चा में रहने के सवाल पर उन्होंने बस इतना जवाब दिया कि चाहे कोई भी फील्ड हो। पुलिस का हो, कोई अन्य सरकारी नौकरी हो या फिर प्रेस का, सभी को अपना काम पूरी लग्र व प्रोफेशनल ढंग से करना चाहिए। कुछ लोग मुझे भी कहते हैं कि आप की चर्चा है तो मैं बस अपना काम करता हूं। कैथल में सीआईडी कार्यालय के उद्घाटन के संबंध में उन्होंने कहा कि सीआईडी को मुश्किल से कई जिलों में जगह मिलती है। यहां अच्छा कार्यालय बनाया है। इस अवसर पर जिला इंचार्ज गुरदयाल सिंह, डीएसपी बलजिंद्र सिंह, एसएचओ सिटी प्रदीप कुमार व अन्य अधिकारीगण भी मौजूद थे।
विज्ञापन

उद्घाटन पट पर ना विधायक का नाम और ना ही निमंत्रण: एक बार फिर जिला मुख्यालय पर हुए प्रशासनिक कार्यक्रम में विधायक लीला राम को आमंत्रित नहीं किया गया। ना ही उद्घाटन पत्थर पर उनका नाम अंकित नजर आया। इससे पूर्व एक जिलास्तरीय आयोजन में भी निमंत्रण देरी से मिलने के कारण नाराज विधायक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे। सीआईडी के जिलास्तरीय कार्यालय का जिला मुख्यालय पर उद्घाटन था। जिस पर करीब 35 लाख रुपये की लागत आई है। सीआईडी चीफ ने इस कार्यालय का उद्घाटन किया। जिसके उद्घाटन पत्थर पर विधायक लीला राम का नाम ना होने का जवाब एसपी विरेंद्र विज ने दिया। उन्होंने कहा कि यह पुलिस का कार्यक्रम है। इसीलिए ऐसा हुआ है। दूसरी ओर विधायक लीला राम ने कहा कि वे इस संबंध में कुछ नहीं कह सकते कि क्यों नहीं बुलाया गया। लेकिन उनके पास इस संबंध में कोई निमंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed