{"_id":"69ea70c909f00dbc0d02f86a","slug":"childrens-icu-will-reopen-kaithal-news-c-245-1-kht1013-148340-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: बच्चों का आईसीयू फिर होगा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: बच्चों का आईसीयू फिर होगा शुरू
Fri, 24 Apr 2026 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 24 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में उपचार को पहुंचे रोगी। संवाद
- फोटो : यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परिणाम आने के बाद खुशी से उछलतीं छात्राएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नागरिक अस्पताल से आमजन के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अस्पताल में बच्चों का आईसीयू (इंटेंसिव केयर यूनिट) एक बार फिर शुरू होने जा रहा है। इसके लिए अस्पताल में आठ बेड और आवश्यक उपकरण पहुंच चुके हैं। साथ ही, आईसीयू में वेंटिलेटर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अस्पताल प्रबंधन ने मुख्यालय को पत्र भी भेज दिया है।
आईसीयू शुरू होने के बाद गंभीर रूप से बीमार बच्चों को अब स्थानीय स्तर पर ही उपचार मिल सकेगा, जिससे अभिभावकों को निजी अस्पतालों में महंगा इलाज कराने की मजबूरी से राहत मिलेगी। बेड और अन्य उपकरणों की स्थापना के साथ ही वेंटिलेटर सुविधा भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
उल्लेखनीय है कि करीब दो वर्ष पहले नागरिक अस्पताल में बच्चों का आईसीयू संचालित हो रहा था, लेकिन आवश्यक उपकरणों और संसाधनों की कमी के चलते इसे बंद करना पड़ा था। इसके बाद से गंभीर बीमार बच्चों को निजी अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ रहा था। अब स्वास्थ्य विभाग ने इसे पुनः शुरू करने की दिशा में पहल तेज कर दी है।
विज्ञापन
गंभीर बीमार बच्चों को मिलेगा उपचार : आईसीयू में एक महीने से अधिक आयु के उन बच्चों को भर्ती किया जाएगा, जो गंभीर बीमारियों से पीड़ित होंगे। विशेष रूप से ऐसे बच्चे, जिन्हें वेंटिलेशन की आवश्यकता होगी, यहां उपचार के लिए दाखिल किए जाएंगे। सांस संबंधी दिक्कत, तेज बुखार या अन्य जानलेवा बीमारियों से ग्रस्त बच्चों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके साथ ही, बच्चों के साथ रहने वाले अभिभावकों के लिए भी आवश्यक व्यवस्था की जाएगी।
नागरिक अस्पताल के पीएमओ डॉ. दिनेश कंसल ने बताया कि आईसीयू शुरू करने के लिए बेड और अन्य उपकरण प्राप्त हो चुके हैं और इन्हें जल्द ही स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर सुविधा के लिए मुख्यालय को पत्र भेजा गया है, जिसके बाद यह सुविधा भी उपलब्ध हो जाएगी।