{"_id":"67b8dd39750b7f0020049065","slug":"children-showed-talent-on-mother-language-day-and-won-prizes-kaithal-news-c-18-1-knl1004-587077-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मातृभाषा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जीते इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मातृभाषा दिवस पर बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, जीते इनाम
Sat, 22 Feb 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सीवन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेड़ी गुलाम अली में अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों ने बढ़ चलकर भाग लिया। मातृभाषा दिवस पर स्कूल में हिंदी, संस्कृत, पंजाबी, अंग्रेजी भाषाओं में भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया। इनमें बच्चों ने प्रतिमा दिखाकर इनाम जीते।
कक्षा नौ से 12 की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में आरती प्रथम, पलक द्वितीय, करीना तृतीय स्थान पर रही। भाषण प्रतियोगिता में मनजीत ने प्रथम, पलक प्रीत ने दूसरा, खुशप्रीत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह से आठ में पोस्टर मेकिंग में मन्नत ने प्रथम, गुंजन ने द्वितीय तथा गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्राचार्य की ओर से नोटबुक और पेन देकर सम्मानित किया गया।
निर्णायक मंडल में प्राध्यापक सचिन धीमान, रविंद्र कुमार, पवन कुमार, चीनू ने भूमिका निभाई। प्राचार्य ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की महत्ता पर बताया कि अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुरुआत 1999 में यूनेस्को की ओर से गई थी। यह दिन बांग्लादेश में 1952 में हुए भाषा आंदोलन की याद में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मातृभाषा हमारी संस्कृति, परंपरा और पहचान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा। मातृभाषा दिवस भाषाई विविधता के संरक्षण के लिए मनाया जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मातृभाषा का उपयोग शिक्षा और संचार में करने से हमारी संस्कृति और परंपरा को मजबूती मिलती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरपाल सिंह ने की। जबकि मंच का संचालन सुखवंत सिंह ने किया। आयोजन में जयगोपाल, राकेश, रमेश, महेश, भारत, नरेंद्र ने सहयोग किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में स्नेहा को दूसरा स्थान
कैथल। आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में 20 फरवरी को आयोजित अंतर-महाविद्यालयी वाद-विवाद एवं काव्य पाठ प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज के छात्रों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बीबीए अंतिम वर्ष की छात्रा वर्तिका एवं बीकॉम अंतिम वर्ष की छात्रा स्नेहा ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
इसी क्रम में काशिश ने डॉ. एसपी वर्मा की ओर से रचित कविता के साथ काव्य पाठ प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया। साहित्यिक गतिविधियों की संयोजक डॉ. सुरुचि शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में छात्राओं ने यह उपलब्धि हासिल की।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के साथ अंग्रेजी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. विकास भारद्वाज के नेतृत्व में गए। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, उप-प्राचार्य डॉ. सत्यवीर मेहला एवं डॉ. सुरुचि शर्मा ने सभी विजेताओं को प्रदर्शन के लिए बधाई दी। संवाद