फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chief Minister should demand Haryana's share of water, not votes in Punjab: Hooda

हरियाणा के हिस्से का पानी मांगें मुख्यमंत्री, पंजाब में वोट नहीं : हुड्डा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister should demand Haryana's share of water, not votes in Punjab: Hooda
कलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भूपेंद्र हुड्डा। संवाद
कलायत। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंजाब में वोट मांगने तो जा रहे हैं लेकिन प्रदेश के हिस्से का पानी मांगने की दिशा में गंभीर प्रयास नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में भाजपा के खिलाफ राजनीतिक लड़ाई को और तेज करने का समय आ गया है। हुड्डा वीरवार को नेशनल हाईवे स्थित वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप सामुदायिक भवन में कलायत विधायक विकास सहारण की ओर से आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को किसानों, युवाओं, कर्मचारियों और आम लोगों से जुड़े मुद्दों के लिए लगातार आवाज उठानी होगी। उन्होंने सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ताओं से पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विधायक विकास सहारण विधानसभा में लगातार कलायत क्षेत्र की समस्याओं को उठा रहे हैं। कलायत में विश्वविद्यालय खोलने के प्रयासों का जिक्र करते हुए हुड्डा ने कहा कि इससे क्षेत्र के युवाओं को शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन


कौशल रोजगार और सरकारी नीतियों पर भी उठाए सवाल
पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कौशल रोजगार के नाम पर युवाओं के साथ न्याय नहीं कर रही। उनके अनुसार कौशल कर्मियों को काम के अनुरूप वेतन, सेवा के बाद पेंशन और नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में पांच हजार स्कूल बंद हो चुके हैं और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने फसल खरीद व्यवस्था पर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय किसानों की फसलों की सीधी खरीद होती थी, जबकि मौजूदा व्यवस्था में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए दावा किया कि हरियाणा में अपराध से जुड़ी गतिविधियों में 60 से अधिक गैंग सक्रिय हैं।

गरीब परिवारों को प्लाट देने का किया जिक्र
हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान साढ़े चार लाख गरीब परिवारों को 100-100 गज के प्लाट दिए गए थे। उनका आरोप था कि मौजूदा सरकार ने गरीबों के लिए ऐसी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि किसान, जवान, युवा और समाज के अन्य वर्गों की समस्याओं के लिए कांग्रेस लगातार आवाज उठाती रहेगी।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं। सांसद जयप्रकाश जेपी और दीपेंद्र हुड्डा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि दबाव के बावजूद कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी।


विधायक विकास सहारण ने किया स्वागत
विधायक विकास सहारण ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत सम्मेलन में पहुंचे सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कलायत के लोगों ने कांग्रेस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प लिया है। सम्मेलन में कांग्रेस के कई विधायक और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

कलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भूपेंद्र हुड्डा। संवाद

कलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भूपेंद्र हुड्डा। संवाद

कलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भूपेंद्र हुड्डा। संवाद

कलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भूपेंद्र हुड्डा। संवाद

कलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भूपेंद्र हुड्डा। संवाद

कलायत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते भूपेंद्र हुड्डा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed