फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chief Minister approved 22 crore grant for development in the district

मुख्यमंत्री ने दी जिले में विकास के लिए 22 करोड़ की ग्रांट की स्वीकृति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:04 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister approved 22 crore grant for development in the district
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश भर में विकास के लिए जारी राशि में से जिले को 22 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। इसमें 12 करोड़ रुपये से अधिक की राशि कैथल शहर में खर्च होगी। जिससे रुके हुए विकास कार्य पूरे करवाए जा सकेंगे।
विज्ञापन

डीएमसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 22 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। इस राशि में 7.64 करोड़ रुपये की राशि सिटी स्कवेयर प्रोजैक्ट के लिए दी गई है। हालांकि यह प्रोजैक्ट अभी ठप पड़ा है। कानूनी पचड़ों के कारण इस पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा कैथल शहर के लिए 5.21 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। जो शहर में विकास कार्यों पर खर्च होगी।
तीसरे मद में गुहला-चीका में स्टेडियम निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
डीएमसी कुलधीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 530 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। जिसमें से जिले को लगभग 22 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed