{"_id":"6217ebf155a0e71d7d6346ad","slug":"chief-minister-approved-22-crore-grant-for-development-in-the-district-kaithal-news-knl100044714","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने दी जिले में विकास के लिए 22 करोड़ की ग्रांट की स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने दी जिले में विकास के लिए 22 करोड़ की ग्रांट की स्वीकृति
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश भर में विकास के लिए जारी राशि में से जिले को 22 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। इसमें 12 करोड़ रुपये से अधिक की राशि कैथल शहर में खर्च होगी। जिससे रुके हुए विकास कार्य पूरे करवाए जा सकेंगे।
डीएमसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में 22 करोड़ रुपये से अधिक की राशि मिली है। इस राशि में 7.64 करोड़ रुपये की राशि सिटी स्कवेयर प्रोजैक्ट के लिए दी गई है। हालांकि यह प्रोजैक्ट अभी ठप पड़ा है। कानूनी पचड़ों के कारण इस पर काम आगे नहीं बढ़ पा रहा है।
इसके अलावा कैथल शहर के लिए 5.21 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। जो शहर में विकास कार्यों पर खर्च होगी।
तीसरे मद में गुहला-चीका में स्टेडियम निर्माण के लिए 9 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है।
डीएमसी कुलधीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 530 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। जिसमें से जिले को लगभग 22 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त हुई है।