फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chhath Puja 2023: great festival of Chhath concluded with offering Arghya to rising sun in morning, crowd gath

Chhath Puja 2023: सुबह उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही संपन्न हुआ छठ का महापर्व, घाटों पर लगी भीड़

Mon, 20 Nov 2023 10:21 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Mon, 20 Nov 2023 10:21 AM IST
सार

रविवार शाम के समय सूर्य उपासना के छठ महापर्व के अवसर पर व्रत रखने वाले सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया था। इस दौरान छठ मैया का भव्य जागरण भी आयोजित किया। इसमें पूर्वांचल समाज के लोगों ने छठ मैया के आगे शीश नवाया। 

विज्ञापन
Chhath Puja 2023: great festival of Chhath concluded with offering Arghya to rising sun in morning, crowd gath
सूर्य देवता का इंतजार करते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार की सुबह में उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ का महापर्व संपन्न हुआ। इस दौरान पूर्वांचल समाज के लोगों ने बाबा शीतलपुरी डेरे के घाट पर पूजा-अर्चना की। इस दौरान महिलाओं ने उदय होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने व्रत का समापन किया। इससे पहले इसी घाट पर रविवार शाम के समय सूर्य उपासना के छठ महापर्व के अवसर पर व्रत रखने वाले सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया था। रविवार रात के समय छठ मैया का भव्य जागरण भी आयोजित किया। इसमें पूर्वांचल समाज के लोगों ने छठ मैया के आगे शीश नवाया। 

विज्ञापन


पूर्वांचल जन विकास समिति के प्रधान जयकिशन राय ने बताया कि सोमवार को उदय होते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद पारण करने के साथ पर्व का समापन हुआ है। पर्व को लेकर पूर्वांचल समाज के लोगों में काफी उत्साह का माहौल रहा था। इस पर्व के कार्यक्रम के आयोजन में जिला प्रशासन ने समिति का पूरा सहयोग किया है। इसके वे प्रशासन के आभारी हैं। कहा कि इस बार समिति की तरफ से आठवां छठ महोत्सव मनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed