{"_id":"68e812d41c97d849be0dca38","slug":"chemotherapy-will-start-in-the-civil-hospital-kaithal-news-c-18-1-knl1004-756220-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: नागरिक अस्पताल में शुरू होगी कीमोथैरेपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: नागरिक अस्पताल में शुरू होगी कीमोथैरेपी
Fri, 10 Oct 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 10 Oct 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अब कैथल और आसपास के कैंसर मरीजों को कीमोथैरेपी के लिए रोहतक या चंडीगढ़ जैसे मेडिकल कॉलेजों का लंबा सफर तय नहीं करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग जल्द ही नागरिक अस्पताल में कीमोथैरेपी डे केयर सेंटर शुरू करने जा रहा है। यह केंद्र न केवल कैथल के, बल्कि आसपास के जिलों के मरीजों के लिए भी उपलब्ध होगा। इससे समय की बचत और आर्थिक राहत मिलेगी।
कैथल में करीब 550 कैंसर मरीज हैं। डे केयर सेंटर के संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने दो डॉक्टरों, डॉ. आरडी चावला और डॉ. ललित जांगड़ा, को झज्जर सिविल अस्पताल में ट्रेनिंग के लिए भेजा है। इसके अलावा, नर्सिंग स्टाफ से दो कर्मचारियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि डे केयर सेंटर में मरीज सुबह आकर दिनभर इलाज करवाएंगे और शाम को ही घर लौट सकेंगे। उन्हें इलाज के बाद अगली अपॉइंटमेंट की जानकारी भी दी जाएगी। सेंटर में मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं और दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
डॉ. चावला ने कहा कि अस्पताल में कमरे और अन्य सुविधाएं तैयार की जा रही हैं, और डॉक्टरों की ट्रेनिंग पूरी होते ही डे केयर सेंटर शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि उन क्षेत्रों के लोग जहां नजदीकी मेडिकल कॉलेज नहीं है, वे कैथल में सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।