{"_id":"5ffc97968ebc3e340a04a811","slug":"chemical-death-kaithal-news-knl573403194","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने निगला जहरीला केमिकल, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर विवाहिता ने निगला जहरीला केमिकल, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग आकर एक 26 वर्षीय विवाहिता ने केमिकल निगल लिया। इससे महिला की मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष के चार लोगों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगया है।
सोमवार को मृतका के परिजन शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के लिए अस्पताल में पहुंचे। मृतका की माता खन्ना पंजाब निवासी विजयंती ने तितरम पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब सात वर्ष पहले उसकी बेटी ज्योति की शादी सेगा निवासी संजीव के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति, जेठ, जेठानी व सास उसके साथ मारपीट करने लगे। पहले भी कई बार मारपीट की गई। 10 जनवरी को ज्योति ने किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या की है। अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतका का एक पांच वर्ष का बेटा भी है।
तितरम थाना एसएचओ महावीर सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। जांच के लिए विसरा रिपोर्ट मधुबन भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।