{"_id":"654fd5ac4a758608d1016614","slug":"cheated-one-and-a-half-lakh-rupees-by-posing-as-a-relative-kaithal-news-c-18-1-knl1004-262082-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: रिश्तेदार बनकर ठग लिए डेढ़ लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: रिश्तेदार बनकर ठग लिए डेढ़ लाख रुपये
Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। स्वयं को रिश्तेदार बताकर एक आरोपी ने गांव बात्ता निवासी एक युवक से एक लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव निवासी अनिल कुमार ने साइबर थाना में शिकायत दी कि 17 जनवरी को उसके पास अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया और खुद को उसका रिश्तेदार बताया। आरोपी ने कहा कि वह उसके बैंक खाते में आठ लाख रुपये डाल रहा है। उसके दोस्त हरजीत सिंह की माता अस्पताल में दाखिल है और उसके इलाज के लिए पैसे भेजने हैं। आरोपी ने उसे विश्वास में लेकर उसका खाता नंबर व्हाट्सएप करवा लिया। कुछ समय बाद उस खाते में आठ लाख रुपये जमा करवाने की रसीद भेजी और कहा कि इनमें से हरजीत सिंह को तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर देना। कुछ समय बाद अन्य नंबर से कॉल आई और उसने कहा कि वह एसबीआई
कर्मचारी बाल रहा है। आपके खाते में एनएफटी हुई है। इसलिए आपके पैसे 24 घंटे बाद कैश होंगे।
कुछ देर बाद हरजीत सिंह का फोन आया और उसने कहा कि आपके रिश्तेदार ने उसके बारे में बताया होगा कि हरजीत सिंह की माता बीमार है। हरजीत सिंह ने अपनी मजबूरी बताकर एक लाख 50 हजार अनिज कुमार नामक व्यक्ति के खाते में डलवा लिए। अगले दिन 18 जनवरी को उसे पता चला कि उसके
विज्ञापन
साथ ठगी हुई है। वह अब तक
आरोपियों के नंबरों पर कॉल करने का प्रयास करता रहा, लेकिन नंबर नहीं मिले। जांच अधिकारी नरेश कुमार ने
बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।