फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chaushala High School Youth Parliament was organized, opposition raised issues, ruling party gave reply

Kaithal News: चौशाला मा. विद्यालय में लगी युवा संसद विपक्ष ने उठाए मुद्दे, पक्ष ने दिया जवाब

Thu, 11 Sep 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 11 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Chaushala High School Youth Parliament was organized, opposition raised issues, ruling party gave reply
25 कलायत। युवा संसद में मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी के साथ अनेक स्कूलों के प्रधानाचार्य - फोटो : स्रोत-पुलिस
कलायत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौशाला के प्रांगण में जिला स्तरीय युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विजय लक्ष्मी के निर्देशन में किया गया जिसमें स्टाफ, बच्चों व ग्रामीणों ने बढ़ चढक़र भाग लिया। युवा संसद में बच्चों द्वारा संसद में होने वाली गतिविधियों के बारे में प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम में बतौर ज्यूरी पैनल राम रतन पीजीटी राजनीति विज्ञान, डाॅ. राजकुमार पीजीटी राजनीति विज्ञान व जितेंद्र कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन व आसपास के सभी स्कूलों के प्रिंसिपल गौरा सिंह, सुभाष, रणवीर, मौलिक मुख्याध्यापक राजेंद्र, सरपंच प्रतिनिधि दिलबाग सिंह, एसएमसी प्रधान व सदस्य उपस्थित रहे। युवा संसद में पक्ष की भूमिका सकीना ने और विपक्ष की भूमिका लखविंदर ने निभाई। युवा संसद में विपक्ष ने सभी ज्वलंत मुद्दे उठाए गए, जिनका पक्ष ने सटीक जवाब दिया। बच्चों की ओर से गई बहस पर निर्णायक मंडल ने प्रशंसा की कार्यक्रम के सफल आयोजन में अध्यापिका मीनू रानी, कमलेश देवी, मनोज लौहान, हरदीप सिंह व अन्य स्टाफ का बड़ा योगदान रहा। अंत में स्कूल प्राचार्य जोगेंद्र सिंह ने कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों स्टाफ व बच्चों का धन्यवाद किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed