फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   charas taskaree ka mukhy aaropee giraphtaar

चरस तस्करी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
charas taskaree ka mukhy aaropee giraphtaar
charas taskaree ka mukhy aaropee giraphtaar - फोटो : Kaithal
एक किलो 200 ग्राम चरस सप्लाई करने वाले यूपी निवासी सप्लायर को राजौंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात में उपयोग मोबाइल व ड्रग मनी बरामद करने के लिए आरोपी का शनिवार को 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को थाना राजौंद पुलिस ने रजबाहा पुल अलेवा रोड राजौंद से आरोपी सोनू छात्तर जिला जींद को 1 किलो 200 ग्राम चरस सहित काबू किया था। इसके बाद मामले की जांच करते हुए चरस सप्लाई करने वाले आरोपी सोनू उर्फ साजिद आर्यपुरी जिला शामली यूपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

थाना शहर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के दो मामलों में चार आरोपी काबू किए हैं। इनके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार फतेचंद चंदाना गेट कैथल की मोटरसाइकिल सात जुलाई को सब्जी मंडी कैथल से चोरी हो गई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी दीपक उर्फ दीपा गदली व कृष्ण शिव कॉलोनी कैथल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने उक्त मोटरसाइकिल को औने-पौने दाम में अमित बलालपुर जिला मैनपुरी यूपी को बेच दिया था। पुलिस ने आरोपी अमित को भी गिरफ्तार करके मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं। इसी प्रकार एक अन्य मामले में थाना शहर पुलिस ने आरोपी गुरसेवक उर्फ राजा अरनी जिला पटियाला पंजाब को खनौरी रोड कैथल से गिरफ्तार किया है। हरदीप सिरटा रोड कैथल की शिकायत के अनुसार 23 मार्च को उसके घर के बाहर से अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चुरा ले गया था। मोटरसाइकिल आरोपी गुरसेवक के अन्य साथी से पंजाब पुलिस द्वारा पहले ही बरामद की जा चुकी है। जो आरोपी गुरसेवक ने चोरी करके उसके साथी को औने-पौने दाम में बेच दी थी। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

सीवन पुलिस ने गांव सैर में खेतों में शराब का अवैध खुर्दा चला रहे एक आरोपी को काबू किया है। शराब का अवैध खुर्दा चला रहे आरोपी इकबाल सिंह खरकड़ा से 28 बोतल व 50 पव्वे देसी शराब बरामद हुई। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed