{"_id":"69f3abbb17176c39ac06721a","slug":"changes-in-happy-card-distribution-now-a-phased-process-with-otp-kaithal-news-c-245-1-kht1012-148661-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हैप्पी कार्ड वितरण में बदलाव, अब ओटीपी से चरणबद्ध प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हैप्पी कार्ड वितरण में बदलाव, अब ओटीपी से चरणबद्ध प्रक्रिया
Fri, 01 May 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 01 May 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैथल के नए बस अड्डे पर हैप्पी कार्ड निकलवाते उपभोक्ता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हैप्पी कार्ड धारकों के लिए रोडवेज विभाग ने ओटीपी सिस्टम में बड़ा बदलाव करते हुए वितरण प्रक्रिया को चरणबद्ध और योजनाबद्ध बना दिया है। नई व्यवस्था के तहत अब एक बार में अधिकतम पांच हजार लाभार्थियों को ही ओटीपी भेजा जाएगा और यह प्रक्रिया सप्ताह में एक बार पूरी की जाएगी।
विभाग का लक्ष्य है कि मई के दौरान लंबित आवेदनों वाले पात्र लाभार्थियों को कार्ड वितरित कर दिए जाएं। इस नई व्यवस्था का उद्देश्य सिस्टम पर बढ़ते दबाव को कम करना और तकनीकी समस्याओं से बचना है। साथ ही बस अड्डा कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ को भी नियंत्रित किया जा सकेगा।
ओटीपी मिलने के बाद ही पहुंचे कार्यालय : करीब डेढ़ वर्ष से लंबित पड़ी हैप्पी कार्ड योजना अब धीरे-धीरे पटरी पर लौटती नजर आ रही है। 24 अप्रैल से लाभार्थियों के मोबाइल पर ओटीपी भेजने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसके बावजूद कई लोग बिना ओटीपी के ही बस अड्डा कार्यालय पहुंच रहे हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल ओटीपी मिलने के बाद ही लाभार्थी कार्यालय आएं, ताकि व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
विज्ञापन
अंत्योदय परिवार परिवहन योजना का लाभ : यह योजना हरियाणा सरकार की अंत्योदय परिवार परिवहन योजना के तहत संचालित है, जिसमें एक लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले परिवारों को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाती है।
रोडवेज कैथल के महाप्रबंधक कमलजीत सिंह ने बताया कि हैप्पी कार्ड वितरण प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया जा रहा है। जिन लाभार्थियों को अभी तक ओटीपी नहीं मिला है, उन्हें भी जल्द यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। विभाग का प्रयास है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना के लाभ से वंचित न रहे।
10 हजार कार्ड वितरित, शेष प्रक्रिया जारी
विभाग के अनुसार, 30 हजार नए कार्डों में से अब तक 10 हजार का वितरण किया जा चुका है, जबकि शेष लाभार्थियों को क्रमवार ओटीपी भेजकर बुलाया जाएगा। इस व्यवस्था से लोगों को बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। जिले में अब तक एक लाख 66 हजार से अधिक हैप्पी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। हाल ही में तैयार हुए 60 हजार कार्डों में से 10 हजार लाभार्थियों तक पहुंच चुके हैं, जबकि शेष का वितरण जारी है। अधिकांश लाभार्थी इन कार्डों के माध्यम से परिवहन सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।