फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Changed weather, heat got rid of sweat

Kaithal News: बदला मौसम, गर्मी ने छुड़ाए पसीने

Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 20 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Changed weather, heat got rid of sweat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। रविवार सुबह भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान किया और दोपहर में सड़कें और बाजार सुनसान दिखे। इसके अलावा लगतार लग रहे बिजली कट ने भी लोगों की नींद उड़ा दी है। विदित रहे कि शनिवार को हल्की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई थी। एक दिन बाद ही मौसम ने करवट ली और भीषण गर्मी और उमस से लोग काफी परेशान रहे।

जानकारी के अनुसार जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में रात व दिन में चार से पांच घंटे तक बिजली के अघोषित कटाें से लोगों की नींद उड़ गई है। इसके अलावा उमस और मच्छरों के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल है।
विज्ञापन

किसान सुनील, प्रदीप चहल, महाबीर ने कहा कि धान की फसलों में पानी की आवश्यकता है। बारिश की स्थिति भी कई दिनों से बन रही है लेकिन बारिश नहीं हो रही। इस समय धान की फसलों के लिए बारिश होना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होती है धान की फसलों में फुटाव होगा और भविष्य में अच्छा उत्पादन होगा। कृषि उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि आगामी दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है। यह बारिश होती है तो धान की फसलों के लिए फायदेमंद होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed