फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chandrashekhar Azad said: Ambedkar used to say that power is the key which can solve all your problems

चंद्रशेखर आजाद बोले: आंबेडकर कहते थे सत्ता वो चाबी, जो आपकी सारी परेशानियों का हल कर सकती

Sun, 29 Sep 2024 10:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 29 Sep 2024 10:32 PM IST
सार

Haryana assembly election 2024: दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही चहेते डीलरों को बढ़ावा दिया।

विज्ञापन
Chandrashekhar Azad said: Ambedkar used to say that power is the key which can solve all your problems
मंच पर मौजूद दुष्यंत चौटाला और चंद्रशेखर आजाद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के कैथल शहर के रामलीला मैदान में रविवार को जजपा-एएसपी की ओर से गठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में रैली आयोजित की गई। इस रैली में हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन


इसमें दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपने चहेते डीलरों को बढ़ावा दिया है। वहीं जजपा-एएसपी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि हरियाणा में बदलाव तय है, इसलिए कार्यकर्ता बूथ संभालकर जेजेपी-एएसपी उम्मीदवारों की जीत को पूरी तरह सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आंबेडकर कहते थे कि सत्ता वो चाबी है, जो आपकी सारी परेशानियों का हल कर सकती है, इसलिए अपनी तरक्की के लिए क्षेत्रवासी जेजेपी-एएसपी का साथ दे। चंद्रशेखर ने कहा कि जेजेपी-एएसपी की सरकार में गरीब, किसान, कमेरे की तरक्की के लिए हम मिलकर काम करेंगे और लोगों की बुनियादी समस्याओं का निपटारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही हरियाणा को लूटकर प्रदेश के लोगों से धोखा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस के राज में प्रदेश में बड़े उद्योग पलायन को मजबूर थे और दोनों राष्ट्रीय पार्टी की सरकारों ने अपने चहेते डीलरों को हावी रखा। वे रविवार को कैथल में जेजेपी-एएसपी उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि जजपा ने हरियाणा के विकास के लिए अनके बड़े कदम उठाए है और जेजेपी-एएसपी गठबंधन की सरकार बनने पर हरियाणा को तरक्की के पथ तेजी के साथ अग्रसर किया जाएगा। पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार में कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा जाता था और उद्योगपति हरियाणा में उद्योग लगाने से डरते थे।


कहा कि इसी तरह भाजपा सरकार में भी जेसीबी जैसी बड़ी कंपनी तमिलनाडु जाने को मजबूर थी, लेकिन जजपा की राज में हिस्सेदारी होने के बाद हमारे प्रयास के चलते जेसीबी, मारुति जैसी बड़ी कंपनियां हरियाणा में रहकर युवाओं को रोजगार के अवसर दे रही है। कहा कि जेजेपी-एएसपी गठबंधन एक और एक 11 की ताकत के साथ हरियाणा का विकास करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed