फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Chahal Khap representative met SP

एसपी से मिले चहल खाप प्रतिनिधि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
Chahal Khap representative met SP
कैथल। फाइनेंसर चतर सिंह पूनिया की आत्महत्या के मामले में चहल खाप के प्रतिनिधियों ने बुधवार को एसपी से मिलकर निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन

चहल खाप की तरफ से प्रधान बलबीर चहल बड़ौदा, कर्ण सिंह चहल अलेवा, संयोजक बलवान कोटड़ा, अमरनाथ चहल पूर्व सरपंच नरड़, हवा सिंह पूर्व सरपंच नरड़, सुरजीत चहल हरीपुरा ने कहा कि चतर सिंह पूनिया की मौत का सभी को दुख है, लेकिन इस मामले में निर्दोष लोगों को फंसाना गलत है। उन्होंने कहा कि मामले में चतर सिंह पूनिया के बेटे का रिश्ता करवाने वाले प्रकाश चहल व उसकी पत्नी का भी नाम लिखवाया गया, जो गलत है।
उन्होंने कहा कि बाद में लड़का-लड़की पक्ष ने तलाक ले लिया था। इसके बाद में दोनों का घर बसाने के लिए मंदिर में भी शादी करवा दी थी। अगर फिर भी दोनों के बीच विवाद चलता रहे तो इसमें बिचौलिये का क्या कसूर है? गौरतलब है कि दोनों के बीच चल रहे केस में दलबीर चहल लड़की पक्ष की तरफ से वकील है। वकील का काम अपने क्लाइंट का केस लड़ना होता है और वह उनका पक्ष रखता ही है लेकिन आत्महत्या केस में वकील दलबीर चहल का नाम भी लिखवाना गलत है।
विज्ञापन

लोगों ने मांग कि मामले की गहनता से जांच हो। एसपी ने भी उन्हें आश्वस्त किया है कि मामले की निष्पक्ष जांच होगी और किसी निर्दोष को नहीं फंसाया जाएगा। उधर, खाप के सदस्यों ने कहा कि चतर सिंह पूनिया की आत्महत्या के अन्य कारण भी हो सकते हैं इसीलिए निष्पक्ष जांच की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed