फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Celebrations in Bhaini Majara

जलेबी व गाजर के हलवे के साथ मना भैणी माजरा में सरपंची में जीत का जश्न

Sun, 31 Jan 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Sun, 31 Jan 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Celebrations in Bhaini Majara
गांव भैणी माजरा में सरपंच बनने की खुशी में जयपाल के परिवार द्वारा गांव में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया। जिसमें जलेबी व गाजर के हलवे से जीत की बधाई दी गई। डीजे की थाप पर बच्चे, जवान तो क्या बुजुर्गों व महिलाओं ने भी थिरकते हुए जश्न मनाया। जयपाल की धर्मपत्नी मक्खनी देवी इस बार पंचायत के चुनाव में 26 वोटों से विजयी हुई हैं। जीत के उपलक्ष्य में गांव में रविवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गांव के लोगों के लिए सामूहिक भोज आयोजित हुआ।
विज्ञापन


पूर्व सरपंच सहित 10 को किया गया सम्मानित
सरपंच के परिवार की ओर से गांव वासी पूर्व सरपंच मुख्त्यार सिंह, फूल सिंह, रोहताश, फूल कुमार, नफे सिंह, रुलदू राम, दलेल सिंह, मंगत सिंह को सम्मानित किया गया। इन सभी को पगड़ी के साथ-साथ 500-500 रुपये की नोटों की मालाएं पहनाई गईं। बाद में गांव वासी डीजे की थाप पर जमकर थिरके। स्वयं सरपंच मक्खनी देवी व अन्य महिलाओं ने नाच गाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन


दशकों से चली आ रही है मक्खनी देवी के परिवार में गांव की चौधर
मक्खनी देवी ने गांव में परिवार की चौधर को एक बार फिर परिवार में ही ला दिया है। इससे पूर्व उनके परिवार में दीवान सिंह करीब 40 साल सरपंच रहे हैं। साथ ही उनके परिवार में बलराज सिंह को-ओप्रेटिव बैंक के चेयरमैन रहे हैं तो सुशीला देवी ब्लॉक समिति की सदस्य रही हैं। सरपंच के परिवार से ही मनदीप सिंह इस समय पिल्लूखेड़ा में एसएचओ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरपंच मक्खनी देवी ने कहा कि उनके गांव में मुख्य समस्या अवैध कब्जों की है। उनकी पहली प्राथमिकता इस समस्या के समाधान की होगी। गांव में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए भी प्रयास किया जाएगा। साथ ही गांव के स्कूल में पीने के पानी की सुविधा नहीं है। ना ही बच्चों के लिए खेलने का मैदान। शिक्षा की स्थिति में भी सुधार की गुंजाइश है। इन सभी समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। गांव के सभी तालाब ओवरफ्लो हो चुके हैं। इनके पानी की निकासी का प्रबंध किया जाएगा। इस अवसर पर पप्पू चहल, रणधीर नंबरदार, इंद्रपाल चाहर, शमशेर सिंह चहल, भोपाल सिंह, लहरी सिंह, रुलदू राम, मुख्त्यार सिंह, वजीर सिंह, काला सिंह, सुष्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed