फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   CCTV cameras installed at nine interstate points

Kaithal News: नौ इंटर स्टेट नाकों पर लगाए सीसीटीवी कैमरे

Sat, 11 May 2024 01:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 11 May 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
CCTV cameras installed at nine interstate points
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। स्थानीय पुलिस ने जिले में पंजाब से सटे इलाकों में गश्त बढ़ाने के साथ जिले के नौ अंतरराज्यीय नाकों पर पुलिस टीमें तैनात करके सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। ये सभी नाके पंजाब के बॉर्डर पर लगाए गए हैं। पुलिस के साथ-साथ सीआरपीएफ की टीमें भी इन स्थानों पर तैनात रहकर आपराधिक व अन्य गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। इसके साथ ही इन नाकों पर महिला सीआरपीएफ की टीमों को तैनात किया गया है। इसके साथ ही एक एचएपी की टीम भी अपनी निगरानी रखे हुए है।

गौरतलब है कि कैथल जिला पंजाब के साथ सटा है। पंजाब के पटियाला जिले के साथ कैथल जिले की सीमाएं लगती हैं। ऐसे में पुलिस ने कैथल को पटियाला से जोडऩे वाले नौ स्थानों पर नाके लगाए हैं। इनमें संगतपुरा, बैहर साहब, खरकां, टटियाना, भाटियां, दाबा-चाबा, मलिकपुर, गढ़ी नजीर, कमहेड़ी व घग्घर पार के गांव ऐसे स्थान हैं, जो पंजाब से जुड़े हैं। हरियाणा के कैथल जिले से पंजाब में प्रवेश के करने के लिए ये मुख्य रास्ते हैं। इनके जरिये रोजाना हजारों की संख्या में वाहनों की आवाजाही हरियाणा से पंजाब में होती है।
विज्ञापन


ऐसा माना जाता है कि हरियाणा के कैथल जिले में अधिकतर नशीले पदार्थों की सप्लाई इन्हीं स्थानों से होती है। चुनाव का समय है, ऐसे में पंजाब की ओर से हरियाणा में होने वाली नशे की सप्लाई, अनावश्यक लेनदेन, अवैध हथियार, अवैध असलहा सप्लाई व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ये इंटरस्टेट नाके लगाए गए हैं और सीसीटीवी कैमरे के जरिये ऐसे लोगों पर निगरानी रखी जा रही है, जो आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी उपासना ने बताया कि पुलिस ने नौ इंटरस्टेट नाके लगाकर वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। चुनाव के दृष्टिगत पुलिस ने सुरक्षा को लेकर यह व्यवस्था की है। इसके अलावा पुलिस की टीमें यहां दिनरात गश्त करके निगरानी रख रही हैं। आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस ने ये नाके लगाए हैं। चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed