{"_id":"60b3fc568ebc3e8a9c625029","slug":"cattle-dealer-died-in-road-accident-kaithal-news-knl715717128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पशु व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पशु व्यापारी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में शनिवार की रात को आई तेज आंधी में उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव इकड़ी निवासी नरेशपाल (50) डिवाइडर से टकराकर घायल हो गए। उन्हें गुरुनानक अस्पताल में ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शिनाख्त के बाद मृतक के पास से मिले 81500 रुपये उसके परिजनों को सौंप दिए है।
मृतक के पुत्र मेरठ के इकड़ी गांव निवासी रविंद्र ने बताया कि उसके पिता नरेश पाल भैंसों का व्यापार करते थे। वे सप्ताह में एक बार घर आते थे। इस बार वे 1.75 लाख रुपये लेकर आए थे। उन्हें सूचना मिली कि सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई है। जिस पर वे यहां उनके शव को लेने पहुंचे। रविंद्र ने बताया कि पूंडरी पुलिस चौकी कर्मचारियों ने उन्हें उनके पिता के पास से मिले 81500 रुपये की राशि भी लौटाई है। शेष राशि उन्होंने किसे दी, यह अभी जानकारी नहीं मिल पाई है।
उधर, पुलिस चौकी प्रभारी रामनिवास ने बताया कि शनिवार की रात को आई आंधी के बीच पता चला कि एक व्यक्ति डिवाइडर से टकराकर घायल हुआ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे घायलावस्था में गुरुनानक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसकी जांच कर मृत घोषित कर दिया। इसी बीच पुलिस कर्मचारियों ने देखा कि उसने पेट पर रुपये बांध कर रखे हैं। उन्होंने डॉक्टर की मौजूदगी में नकदी गिनी और डॉक्टर को सौंप दी। सुबह मृतक के परिजनों के पहुंचने पर यह राशि उन्हें दिलवा दी। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक पशुओं का व्यापारी था।