एसपी लोकेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पुलिस लाइन परिसर में अपराध नियंत्रण को लेकर बैठक हुई। जिसमें एसपी ने सभी थाना प्रबंधक व डीएसपी को निर्देश दिए कि पुलिस कर्मचारी व अधिकारी ड्यूटी के दौरान लापरवाही न बरतें। पीओ, बेल जंपर, पैरोल जंपर व अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों को अधिक से अधिक पकड़ने का प्रयास करें। बैठक में डीएसपी मुख्यालय कुलवंत सिंह, डीएसपी गुहला किशोरी लाल, डीएसपी कैथल रविंद्र सांगवान, डीएसपी कलायत सुनील कुमार, डीएसपी एईसी दलीप सिंह, यूटी डीएसपी/थाना प्रबंधक तितरम अभिमन्यु, साइबर सेल प्रभारी सबइंस्पेक्टर सत्यवान, सीआईए-वन व टू प्रभारी व जिला के सभी थाना प्रबंधक मौजूद रहे। बैठक के दौरान एसपी द्वारा नशा तस्कर को पकडऩे में पुलिस का सहयोग करने वाले होमगार्ड जवान को 5 हजार रुपये नकद ईनाम देकर सम्मानित किया गया।