{"_id":"657622a8e2fa215dcf0a4684","slug":"cash-jewelery-stolen-from-house-in-model-town-kaithal-news-c-18-1-knl1004-280919-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: मॉडल टाउन में मकान से नकदी, गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: मॉडल टाउन में मकान से नकदी, गहने चोरी
Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 11 Dec 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मॉडल टाउन स्थित एक मकान से चोर नकदी व गहने चोरी कर ले गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
मॉडल टाउन निवासी प्रवीन मित्तल ने शहर थाना में शिकायत दी कि वह शहर में किराये के मकान में सहित रहता है। सात दिसंबर की शाम को वह बच्चे के साथ पत्नी मीनू को दवाई दिलवाने के लिए निसिंग गया था। लौटा तो पता चला कि घर में चोरी हो गई है। घर के ताले व कुंडे टूटे हुए थे। अलमारी व बेड का सामान बिखरा हुआ था। अलमारी के ताले तोड़कर चोर 20 हजार रुपये व सोने-चांदी के गहने चोरी कर ले गए। उसे करीब 75 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद